फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला: पिता के बाद कर्ज से परेशान नौजवान किसान ने की खुदकुशी, टीकरी बॉर्डर से लौटे आंदोलनकारी की मौत

Mon, 14 Jun 2021 08:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

पंजाब के बरनाला में कर्ज से परेशान 24 वर्षीय किसान ने पिता के बाद खुदकुशी कर ली। मृतक ने अपने खेतों में जहरीला पदार्थ निगल कर यह खौफनाक कदम उठाया। उधर, जिले में ही टीकरी बॉर्डर से लौटे 60 वर्षीय किसान की बीमारी की वजह से मौत हो गई। किसान संगठनों ने धरनास्थल पर मृतक किसान को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बरनाला में एक नौजवान किसान ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। थाना टल्लेवाल के एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक किसान हरजीत सिंह गांव नरायणगढ़ सोहिया का रहने वाला था। उसके जीजा मनदीप सिंह ने बयान दिया कि हरजीत सिंह की आयु करीब 24 वर्ष थी और उसके पास सिर्फ अढ़ाई एकड़ जमीन थी। मृतक किसान हरजीत सिंह के पिता किरपाल सिंह भी कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली थी। 

विज्ञापन


इसके अलावा मृतक किसान की बड़ी बहन का पिछले दिनों तलाक हो गया था। वह कर्ज से परेशान था। दो बहनों का इकलौता भाई हरजीत सिंह अपने खेत गया था और वहीं जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। 

टिकरी बार्डर से लौटे किसान की मौत
उधर, जिले में ही टिकरी बॉर्डर से लौटे किसान की बीमारी की वजह से मौत हो गई। 60 वर्षीय किसान गुरचरण सिंह पुत्र गज्जण सिह लंबे समय से मोर्चे पर डटा था। बीमार होने के कारण वह वापस गांव आ गया था जिसकी सोमवार को मौत हो गई। वह भाकियू डकौंदा से जुड़ा था। शव को संगठन के झंडे में लपेटकर अंतिम विदाई दी गई। 
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के रेलवे स्टेशन पर चल रहे मोर्चे के दौरान दो मिनट का मौन धारण करके भी मृतक किसान को श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के नेता बलवंत सिंह उप्पली, गुरदेव सिंह मांगेवाल, बाबू सिंह खुड्डी कलां, गुरदर्शन सिंह दिओल, बूटा सिंह बाजवा कुलविंदर सिंह उप्पली ने प्रशासन से मांग की है कि किसान गुरचरण के परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी व कर्जा माफ किया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें