फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैगोर थिएटर में आज नि:शुल्क देखने को मिलेंगी आठ देशों की 24 फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। टैगोर थिएटर में रविवार को ‘सिखलेंस : सिख आर्ट्स और फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन होगा। एक वर्ष बाद यह कार्यक्रम होगा। इस बार दर्शकों को विश्वभर में विभिन्न मुद्दों पर बनीं 24 फिल्में नि:शुल्क देखने को मिलेंगी। फेस्टिवल को लेकर शनिवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 से शुरू होकर रात 9 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

सिखलेंस भारत के सदस्य ओजस्वी ने बताया कि दर्शकों को आठ देशों में फिल्माई गईं 24 फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें भारत की चार, यूएसए की छह, सिंगापुर की एक, पाकिस्तान की एक, फ्रांस की चार, इटली की एक, ऑस्ट्रेलिया की तीन और इंग्लैंड की चार फिल्में शामिल हैं। इस वार्षिक फिल्म फेस्टिवल के दूसरे संस्करण में सिखों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री और लघु फिल्में शामिल होंगी। इसके अलावा फेस्टिवल में 300 से ज्यादा आर्ट प्रदर्शनी, किताब विमोचन और कविता वार्ता का आयोजन होगा। चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से होने वाले इस समारोह में दर्शकों का प्रवेश नि:शुल्क होगा। इसके लिए मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा।
माचिस की तिल्ली पर गुरुनानक देव की शिक्षा को उकेरा
कलाकार अमन सिंह गुलाटी ने माचिस की तिल्ली पर गुरुनानक देव की शिक्षा को उकेरा है। इसके साथ ही बादाम पर चार साहिबजादों की आर्ट सीरीज बनाई है। अमन ने बताया कि वे फेस्टिवल में अपनी सिख पर आधारित और विश्व प्रसिद्ध लोगों की बादाम पर बनाई कलाकृतियों को प्रदर्शित कर रहे हैं।
विज्ञापन

1.5x1.65 मिलीमीटर की पतंग रहेगी फेस्टिवल का आकर्षण
फेस्टिवल में 1.5x1.65 मिलीमीटर की पतंग आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ ही पतंगों पर कई तरह की बनाई हुई कलाकृतियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। इसके साथ देश विदेश में सिख गुरद्वारों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी भी फेस्टिवल का हिस्सा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें