फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स क्लब-7 बना सीनियर स्टेट वॉलीबाल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीनियर स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में एथलेटिक्स क्लब-7 ने चैंपियन का ताज पहना है। फाइनल मुकाबला शनिवार को खेल परिसर सेक्टर- 7 में खेला गया। एथलेटिक्स क्लब- 7 की टीम ने पीयू कोचिंग सेंटर की टीम को 29-31, 27-25, 25-20, 25-21 (3-1) से हरा दिया। तीसरे स्थान पर आईएसआईसी की टीम रही।
विज्ञापन

इससे पहले सेमीफाइनल के मुकाबले हुए। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पीयू कोचिंग सेंटर की टीम ने ईएसआईसी चंडीगढ़ की टीम को 25-22, 25-23 (2-0) से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एथलेटिक्स क्लब- 7 ने डीएवी क्लब सेक्टर- 15 की टीम को 25-18, 25-20 (2-0) से शिकस्त दी। इस मौके पर यूटी खेल विभाग के डायरेक्टर तेजदीप सिंह सैनी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को इनाम और ट्रॉफियां दीं। उनके साथ चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें