फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः हरप्रीत सिद्धू फिर बने एसटीएफ प्रमुख, 26 आईपीएस और 5 पीपीएस अधिकारियों का तबादला

Fri, 19 Jul 2019 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से 26 आईपीएस और 5 पीपीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत ही राज्य के आठ जिलों में एसएसपी भी बदल दिए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव और एडीजीपी हरप्रीत सिंह सिद्धू को एक बार फिर विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) का प्रमुख बना दिया गया है। गुरप्रीत कौर दिओ जो अब तक एसटीएफ की प्रमुख थीं, को एडीजीपी क्राइम और प्रवीन कुमार सिन्हा को कार्यकारी एडीजीपी जेल के तौर तैनात किया गया है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आईपीएस अधिकारियों में एडीजीपी (प्रशासन) गौरव यादव को लिटीगेशन विंग का कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह ईश्वर सिंह को एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था), एडीजीपी पालिसी एंड रूल्स जतिंदर कुमार को डायरेक्टर एससीआरबी पंजाब का अतिरिक्त प्रभार, एडीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी को वुमन अफेयर्स पंजाब का अतिरिक्त प्रभार, एडीजीपी (कोआर्डिनेशन) आरएन ढोके को एडीजीपी सुरक्षा और कम्यूनिटी अफेयर्स और एनआरआई पंजाब तैनात किया गया है। 

विज्ञापन

बी चंद्रशेखर को आईजी क्राइम (बीओआई) पंजाब, प्रमोद बान को आईजी सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार पंजाब, जी नागेश्वर राव को आईजी एसटीएफ पंजाब, बलकार सिंह को आईजी विशेष जांच (बीओआई) पंजाब, एलके यादव को आईजी-कम-डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो पंजाब, मोहनीश चावला को आईजी-कम-डायरेक्टर ईओडब्ल्यू विजिलेंस ब्यूरो पंजाब, शिव कुमार वर्मा को आईजी क्राइम (बीओआई) पंजाब, आईजी (पीएपी जालंधर) जसकरन सिंह को आईजी आपदा प्रबंधन पंजाब का अतिरिक्त प्रभार, गुरप्रीत सिंह तूर को डीआईजी एसटीएफ पंजाब, विवेकशील को एसएसपी फिरोजपुर, कुलदीप सिंह को एसएसपी एसएएस नगर, दीपक हिलोरी को एसएसपी पठानकोट लगाया गया।

गौरव गर्ग को एसएसपी होशियारपुर, ध्रुव दहिया को एसएसपी तरनतारन, गुलनीत सिंह खुराना को एआईजी सीआई पंजाब एसएएस नगर, जे एलनचेलियन को एआईजी अमला-2 सीपीओ पंजाब और हरचरन सिंह भुल्लर को विजिलेंस ब्यूरो पंजाब में तैनात किया गया है। पीपीएस अधिकारियों में संदीप गोयल को एसएसपी लुधियाना (ग्रामीण), भूपिंदर सिंह को एसएसपी फाजिल्का, वरिंदर सिंह बराड़ और परमपाल सिंह को विजिलेंस ब्यूरो पंजाब और नरिंदर भार्गव को एसएसपी मानसा के तौर पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

असिस्टेंट फूड सप्लाई अफसर और तीन इंस्पेक्टर सस्पेंड

फूड सप्लाई विभाग ने एक असिस्टेंट फूड सप्लाई अफसर और तीन इंस्पेक्टरों को सस्पेंड कर दिया है। अनाज वितरण में हेराफेरी की शिकायत के बाद विभागीय मंत्री भारत भूषण आशू ने निलंबन के आदेश दिए। आशू ने बताया कि गुरदासपुर में तैनात फूड सप्लाई इंस्पेक्टर सुमित कुमार, होशियारपुर के इंस्पेक्टर जगतार सिंह और लुधियाना के इंस्पेक्टर कुशवंत सिंह व एएफएसओ जसविंदर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली को पूरी तरह कंप्यूटराइज कर दिया गया है। पोर्टल के जरिए इसकी मॉनिटरिंग की जाती है। ई-पॉस डिवाइस के द्वारा अनाज वितरण किया जाता है। सभी लाभपात्रियों का डाटा आधार नंबर से जोड़ा गया है। फेयर प्राइस शॉप से तीस किलो की बोरियों में गेहूं का वितरण किया जाता है, जहां इलेक्ट्रॉनिक तराजू लगे हैं। स्थानीय विजिलेंस कमेटियों और सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में ही अनाज बांटा जाता है। पारदर्शिता के लिए गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर विजिलेंस कमेटियां बनाई गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें