फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 24 घंटे लोगों की सेवा करेगा करेगा नगर निगम

Sat, 19 Jul 2014 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अब कोई शरारती तत्व सरकारी संपति को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। मार्केटों में अतिक्रमण की समस्या पर नकेल कसेगी। इसके अलावा किसी इलाके में कोई घटना या हादसा होने पर भी नगर निगम लोगों की सहायता के लिए तैयार रहेगा। यह संभव हुआ विदेशो की तर्ज पर निगम द्वारा शुरू की गई वाच एंड वार्ड स्कीम के तहत।
विज्ञापन


शुक्रवार को सेक्टर-68 स्थित नगर निगम भवन में जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन अमनजोत कौर रामूवालिया ने शुभारंभ किया। इस मौके डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू, निगम कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता एवं ज्वाइंट कमिश्नर नयन भुल्लर हाजिर थे।

जानकारी के मुताबिक वाच एंड वार्ड स्कीम के तहत एक प्राइवेट कंपनी को शहर के 10 फेजों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत कंपनी के मुलाजिम निगम की संपति की रक्षा करेंगे। साथ ही लोगों की समस्याओं को दूर करेंगे। पूरे शहर को 36 मुलाजिम तीन अत्याधुनिक गाड़ियों के सहारे संभालेंगे।
विज्ञापन


यह मुलाजिम पानी की लीकेज, सीवरेज, बंद पड़ी लाइटों, नाजायज लगाए गए पोस्टरों, नाजायज कब्जों, पार्कों की दशा, नाजायज कूूड़ा फैंकने वाले, साइन बोर्डो को तोड़ने वालों पर नजर रखेंगे। जैसे ही मामला उनके ध्यान में आएगा। वह तुरंत वीडियो व स्टिल फोटोग्राफी कर निगम को सूचित करेंगे।

इसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू हो जाएगी। अधिकारियों का मानना है इससे जहां लोगों को फायदा होगा। वहीं, निगम के काम में भी तेजी जाएगी। पहले चरण में छह महीने तक कंपनी को काम सौंपा गया है। अगर काम बढ़िया रहता है, तो कंपनी के काम को बढ़ाया जा सकता है।

दुर्घटना होने पर अस्पताल लेकर जाएंगे
निगम अफसरों ने बताया कि कंपनी के कमांडो लोगों की सेवा में हाजिर रहेंगे। यदि कही कोई एक्सिडेंट होता है। तो कंपनी के मुलाजिम घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाएंगे। किसी भी इलाके में चोरी हो जाती है, तो भी मुलाजिम सहायता के लिए हाजिर रहेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें