फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई से विदा हुए यूरोलॉजिस्ट, छलके आंसू

Mon, 18 Nov 2013 11:40 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई में आयोजित यूरोलॉजी सोसाइटी के नॉर्थ जोन की 23वीं एनुअल कांफ्रेंस का रविवार को समापन हो गया। तीन दिन तक चलने वाली कांफ्रेंस में सौ से ज्यादा रिसर्च पेपर पेश किए गए।
विज्ञापन


संस्था के ऑर्गेनाइजिंग सोसायटी प्रो. एसके सिंह के मुताबिक कांफ्रेंस में ऑपरेशन के लाइव डेमो की वजह से पीजीआई से सभी डेलीगेट कुछ नया सीखकर अपने घर गए हैं। कांफ्रेंस में यूरोलॉजी के उत्तर भारत के सभी एक्सपर्ट पहुंचे थे।

ऑर्गेंनाइजिंग चेयरमैन प्रोफेसर एके मंडल ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे इवेंट आयोजित किए जाएंगे। अरली किडनी कैंसर के सर्जिकल प्रासेस की बारे में काफी लंबी डिबेट चली।
विज्ञापन


यह डिबेट पीजीआई के एलुमनी डॉ. समीर राय को समर्पित किया गया। हाल ही में उनका निधन हो गया था। एक घंटे का विशेष साइंटिफिक सेशन रखा गया।

इसमें यूरोलॉजी की फील्ड में हाल में हुई डेवलपमेंट के बारे में जानकारी दी गई। इस सेशन में पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट ने भी हिस्सा लिया। यूरोलॉजी के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. उत्तम मेटे को सर्वसम्मति से नॉर्थ जोन सोसाइटी का ऑनरेरी सेक्रेटरी चुना गया। उनका कार्यकाल दो साल का होगा।

डेलीगेट की विदाई पर भावुक हो गए प्रोफेसर
कार्यक्रम के समापन पर प्रो. एसके सिंह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इतने बड़े प्रोग्राम में कुछ कमियां और कुछ गलतियां भी हो जाती है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी ने खूब मेहनत की है। इतनी बड़ी कांफ्रेंस को आयोजित करना आसान नहीं होता। तीन दिन तक सभी फेकल्टी मेंबर बहुत ही व्यस्त रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें