फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन वापसी के बाद 230 उम्मीदवार मैदान में

Thu, 27 Mar 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की दस लोकसभा सीटों के लिए 21 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद अब कुल 230 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। 10 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को नाम वापस लेने का अंतिम दिन था।
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों के लिए कुल 299 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से 48 उम्मीदवारों के नामांकन पहले ही रद्द किए जा चुके हैं।

जबकि 21 उम्मीदवारों ने बुधवार को अपने नाम वापस ले लिए। हिसार लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 41 उम्मीदवार बचे हैं। यहां से तीन ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं।
विज्ञापन


फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 27 उम्मीदवार शेष रह गए हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से एक उम्मीदवार द्वारा अपना नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद अब यहां 26 उम्मीदवार शेष रह गए है।

करनाल से तीन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद अब यहां 23 उम्मीदवार शेष रह गए हैं। सोनीपत से भी तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए, जिसके बाद अब यहां 23 उम्मीदवार शेष रह गए हैं।

कुरुक्षेत्र सीट से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया, इसके बाद अब यहां 22 उम्मीदवार शेष रह गए हैं। गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए जिसके बाद अब यहां 22 उम्मीदवार रह गए हैं।

सिरसा क्षेत्र से दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए, जिसके बाद अब यहां 18 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।  अंबाला और रोहतक से 14-14 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें