पापा, आपको दुख होगा, पर मैं अब जीना नहीं चाहती, लिखकर जवान बेटी ने मां की साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रोहतक की है। चिन्योट कॉलोनी में सिंचाई विभाग के अकाउंट अफसर की बेटी ने मां की साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कमरे की कुंडी तोड़कर शव को बाहर निकला। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उसके पलंग पर एक चाकू भी पड़ा था। इसमें उसने खुद को ही आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिया। मूलरूप से बिहार के बक्सर के रहने वाले विजय सैनी सिंचाई विभाग में अकाउंट अधिकारी हैं। इसके साथ ही वह पूर्वांचल एकता समिति के साथ भी जुड़े हुए हैं। वह अपने परिवार के साथ चिन्योटी कॉलोनी में सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। विजय की 23 वर्षीय बेटी वंदना रविवार शाम को कमरा बंद करके पढ़ाई कर रही थी। देर शाम तक वह बाहर नहीं आई। इस पर परिजनों को शक हुआ।
परिजनों ने कमरे के दरवाजा पर आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। फिर परिजनों ने कमरे की कुंडी तोड़ी। अंदर देखा तो वंदना का शव पंखे से बंधी साड़ी से लटका था। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की। पुलिस को के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें वंदना ने आत्महत्या के लिए खुद के जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है।