सेक्टर-41 निवासी 63 साल के वृद्ध की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप का मरीज था। हल्लोमाजरा निवासी 62 साल के वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई। वह उच्च रक्तचाप और सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। राम दरबार निवासी 52 साल की महिला की पीजीआई में मौत हो गई। वह अस्थमा, मधुमेह व उच्च रक्तचाप से ग्रस्त थी। रामदरबार निवासी 62 साल के वृद्धा की पीजीआई में मौत हो गई। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप व सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी।
मोहाली में 994 मरीज हुए स्वस्थ
मोहाली में मंगलवार को कोरोना से 15 लोगों की मौत हो गई, वहीं 716 नए संक्रमित मिले, जबकि 994 ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। मंगलवार को कोरोना से जान गंवाने वाले 15 लोगों में ज्यादातर कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।
संक्रमित होने वालों में डेराबस्सी से 79, ढकोली से 154, लालड़ू से तीन, बूथगढ़ से 25, घडुआं से 51, खरड़ से 93, कुराली से 15, बनूड़ से 15, मोहाली से 278 केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 62206 हो गई है। इनमें से 53054 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8366 मरीज सक्रिय हैं और 786 लोगों की जान जा चुकी है।
पंचकूला में 270 नए संक्रमित मिले
पंचकूला में कोरोना से मंगलवार को दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 270 नए संक्रमित मिले हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट अब 90.66 फीसदी तक पहुंच चुका है। सक्रिय मामले 2324 है। कोरोना से सेक्टर-12 ए निवासी एक 65 वर्षीय व्यक्ति और अंबाला निवासी एक 70 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। एक हफ्ते में दम तोड़ने वालों की संख्या 43 पहुंच गई है। जिले में संक्रमण से अभी तक 296 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। इन मरीजों के संपर्क में आने वालों को भी ट्रेस किया जा रहा है।