नोटबंदी के 22वें दिन बाद भी हरियाणा के 5 गांव ऐसे हैं, जहां के बैंकों में पैसे हैं। इसके पीछे लोगों की ओर से अपनाई गई एक तकनीक है। हिसार जिले के पांच गांवों के लोग सलाह मशविरा कर एक ही बैंक से जरूरत के मुताबिक पैसा निकाल रहे हैं। ताकि किसी व्यक्ति को रुपयों की कोई समस्या ना आए।
बैंक में कम कैश आने के कारण बैंक मैनेजर ने किसानों को कैश संबंधी आने वाली समस्या को लेकर पहले ही अवगत करवा दिया था। इसके बाद किसान आपसी सलाह मशविरा कर जरूरत के मुताबिक पैसा निकालने लगे। हलांकि लोगों की नकदी की मांग अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।
जिले के गांव राजपुरा में एक ही बैंक है हरियाणा ग्रामीण बैंक। आसपास के गांवों में बैंक नहीं होने के कारण इस बैंक में पांच गांवों के लोगों के अकाउंट हैं। नोटबंदी के बाद बैंक में नई करेंसी कम ही पहुंच रही है।