फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बॉर्डर के पास गांव मोदे के खेतों में 2.20 किलो हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। पाकिस्तान की तरफ से भारत में लगातार हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सीमावर्ती पुलिस जिला अमृतसर देहाती के थाना घरिंडा ने पाकिस्तान की तरफ से हेरोइन की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को असफल किया है। बॉर्डर पर 2 किलो 180 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना घरिंडा में तैनात सब-इंस्पेक्टर मंजीत सिंह के बताया कि वह अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान बॉर्डर के साथ सटे गांव मोदे में रहने वाले किसान हरदीप सिंह ने उन्हें सूचना दी, कि वह अपने खेतों में ट्रैक्टर चला रहा था। अचानक उसने देखा कि उसके खेत में पैकेट पड़ा हुआ था। वह समझ गया कि इसमें जरूर नशीले पदार्थ हैं, इसलिए तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना घरिंडा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पैकेट को कब्जे में लेकर खोला गया तो अंदर से तीन पैकेट नशीला पदार्थ बरामद किया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर वजन करने पर 2 किलो 180 ग्राम हेरोइन निकली है। इसकी कीमत 15 करोड़ से ज्यादा है। यह हेरोइन पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन द्वारा खेतों में फेंकी गई थी। भारत में बॉर्डर के साथ सटे किसी गांव में रहने वाले तस्कर द्वारा यह हेरोइन वहां से उठाकर सप्लाई की जानी थी। मगर इससे पहले ही नशा का पैकेट पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस द्वारा थाना घरिंडा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा तस्करों की तलाश की जा रही है जिन्होंने पाकिस्तान की तरफ से यह खेप मंगवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें