फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगले जन्म में भी तेरी बेटी बनकर जन्म लूंगी', 22 साल की बेटी का व्हाट्सएप स्टेट्स पढ़ मां सदमे में

Thu, 20 Jun 2019 03:39 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
22 साल की बेटी ने ट्रेन के आगे कूदने से पहले ऐसा व्हाट्सएप स्टेट्स लिखा, जिसे पढ़कर मां सदमे में है। सभी के होश उड़ गए, जब सुसाइड नोट पढ़ा गया। मामला पंजाब के अबोहर का है। सादुलशहर निवासी व गंगानगर के एक प्राइवेट कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल मैनेजमेंट की प्रताड़ित से तंग होकर अबोहर में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही नर सेवा नरायण सेवा समिति व जीआरपी अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मृतक युवती के बैग से एक सुसाइड नोट मिला है। एक आईडी प्रूफ भी मिला, जिस पर लिखे नंबर से परिजनों को सूचना दी गई। देर रात परिजनों ने युवती की शिनाख्त की।

परिजनों का कहना है कि कॉलेज के हॉस्टल स्टाफ की प्रताड़ना से तंग आकर उनकी लड़की ने आत्महत्या की है। उसने फोन करके हमे बताया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जीआरपी थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

शिकायत करने के बाद करने लगे थे दुर्व्यवहार

मिली जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय लड़की गंगानगर के एसएन कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और वहीं हॉस्टल में रह रही थी।

मृतक छात्रा के पिता जगदीश ने बताया कि राजस्थान सरकार की योजना के अनुसार लड़की को पढ़ाई और हॉस्टल की सभी सुविधाएं नि:शुल्क दी जा रही थी। लेकिन उनकी लड़की ने बताया कि था कि हॉस्टल की ओर से खाने की सुविधाएं पूर्ण रूप से नहीं दी जा रही हैं। उसने बाकी छात्राओं के साथ मिलकर हॉस्टल संचालकों की शिकायत वहां के एमडी से कर दी।

जब हॉस्टल के संचालकों को इस बात का पता चला तो उन्होंने लड़कियों को टॉर्चर करना शुरू कर दिया। 1 जून से लेकर 13 जून तक गर्मी की छुट्टियां बिताकर जब वह हॉस्टल गई तो संचालकों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे हॉस्टल से निकालने की बात कही। परिजनों ने कहा कि वह शनिवार को वहां से परेशान होकर चली गई और उसने मंगलवार को अपनी माता को फोन पर जानकारी दी।

क्या लिखा है सुसाइड नोट में

पुलिस को लड़की के बैग में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी आपबीती लिखी है। इसमें बताया गया है कि गौरव सेठी, रंजीत भुल्लर, अजय, मनप्रीत, शिखा, सरोज, मीरा, पूनम इन सभी से दुखी होकर वह आत्महत्या करने जा रही है। उसके फोन से एक रिकार्डिंग मिली है, जिससे पता चला है कि हॉस्टल में लड़कियों के साथ हो रहे गलत व्यवहार को उजागर करने पर बात को दबाने के साथ-साथ उसे कॉलेज से निकालने की धमकी भी दी जा रही थी।

व्हाट्सएप स्टेट्स में ये सब लिखा
सुसाइड नोट के अलावा लड़की ने अपने व्हाट्सएप स्टेट्स में भी अपनी मां के नाम एक मैसेज लिखा कि मैं बहुत गलत करने जा रही हूं। मैं हॉस्टल स्टाफ से बहुत परेशान हूं। हॉस्टल स्टाफ ने बहुत बेइज्जती की है। मेरी इस गलती के लिए माफ करना। मां, अगले जन्म में भी मैं तुम्हारी बेटी के रूप में जन्म लूंगी। इतना ही नहीं उसने मैसेज में आरोपियों को सजा दिलाने की अपील की है। इधर, लड़की की मां ने सभी आरेपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं मैनेजमेंट संचालक

मामले को लेकर जब हॉस्टल के अधिकारी गौरव सेठी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि छात्रा की मौत का उन्हें भी बहुत दुख है, लेकिन जो आरोप उन्होंने मैनेजमेंट पर लगाए हैं, वो बिल्कुल गलत हैं। उन्होंने कहा कि छात्रा हॉस्टल से 15 जून को बिना बताए अपना सामान लेकर चली गई थी। उन्होंने कहा कि लड़की के बारे में कुछ शिकायत आई थी, लेकिन लड़की को समझाने के साथ ही सारी जानकारी उसके परिजनों को भी दे दी गई थी। अधिक जानकारी लेने के लिए जीआरपी प्रभारी हरजिंदर सिंह के नंबर 98157-99244 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें