राजेश धीमान को लगाया डीसी बठिंडा
इसी तरह राजेश धीमान को डिप्टी कमिश्नर बठिंडा लगाया गया है। संदीप ऋषि आयुक्त नगर निगम जालंधर, गौतम जैन अतिरिक्त सचिव कार्मिक व एमडी पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, गुलप्रीत सिंह औलख विशेष सचिव राजस्व एवं पुनर्वास, रविंदर सिंह अतिरिक्त सचिव श्रम व सचिव पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, राहुल चाबा डिप्टी कमिश्नर संगरूर, विम्मी भुल्लर निदेशक एवं अतिरिक्त सचिव समाजिक न्याय एवं अल्पसंख्यक, नवजोत कौर डिप्टी कमिश्नर मानसा, बिक्रमजीत सिंह शेरगिल आयुक्त नगर निगम अमृतसर, आयुष गोयल एसडीएम तपा और आईएफएस कल्पना के. अतिरिक्त सचिव स्कूल शिक्षा का प्रभार दिया गया है।
इन पीसीएस अधिकारियों का किया तबादला
पीसीएस दलजीत कौर को एनआरआई मामलों के विभाग का अतिरिक्त सचिव का प्रभार दिया गया है। इसी तरह ईशा सिंगल अतिरिक्त आबकारी व कराधान आयुक्त प्रशासन, सिमरप्रीत एडीसी जनरल पटियाला, गीतिका सिंह मैंबर सेक्रेटरी स्टेट इन्वार्यमेंट इम्पेक्ट असेस्मेंट अथाॅरिटी, जिवनजोत कौर उप सचिव संसदीय मामले, शिवराज सिंह बल स्टाफ ऑफिसर/आयुक्त फिरोजपुर मंडल, रुपाली टंडन उप सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायत और हरप्रीत सिंह उप सचिव स्कूल शिक्षा का प्रभार दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Chandigarh: हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, रजिस्ट्रार को आया ई-मेल, सुरक्षा बढ़ाई, खंगाला चप्पा-चप्पा