फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, अब बेटी होने पर मिलेंगे 21 हजार

Sun, 02 Apr 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना
विज्ञापन
हरियाणा में गिरते लिंगानुपात पर सरकार गंभीर है। सरकार ने अब ऐसी योजना शुरु की है, जिससे बेटियों को भी बराबरी से जीने का मौका मिल सके।  हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना के तहत प्रदेश के उन सभी पात्र परिवारों को एकमुश्त 21 हजार रुपये की अनुदान राशि मुहैया करवाई जाएगी, जिनकी तीसरी बेटी का जन्म 24 अगस्त, 2015 या इसके बाद हुआ है।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लागू की जाएगी। इस योजना में अनुसूचित जाति और गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की पहली बेटी के जन्म या 22 जनवरी, 2015 के बाद दूसरी या जुड़वा लड़कियों के  जन्म जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें कवर किया जाएगा। 

इस योजना में प्रदेश के उन सभी पात्र परिवारों को भी कवर किया जाएगा, जिनकी तीसरी बेटी का जन्म 24 अगस्त, 2015 या इसके बाद हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि लाडली योजना को आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना में विलय किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें