फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आठ किलोमीटर की 21 सड़कों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 वार्ड नंबर 9 और औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 वार्ड नंबर 8 पंचकूला में आठ किलोमीटर की 21 सड़कों की स्पेशल मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा। इस पर करीब 2.25 करोड़ रुपये की लागत आएगी और यह कार्य डेढ़ माह में पूरा होगा। उक्त शब्द विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और महापौर कुलभूषण गोयल ने सड़कों के कार्यों का शुभारंभ करते हुए कहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनमें औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 वार्ड नंबर 9 में करीब 6.50 किलोमीटर की 17 आंतरिक सड़कों की स्पेशल मरम्मत की जाएगी, जिसपर 1.78 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 वार्ड नंबर 8 में डेढ़ किलोमीटर की 4 बिटूमिनस सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा और इस कार्य पर करीब 47 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण से औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 और फेस-2 के लोगों को विशेष सुविधा होगी और उनका आवागमन सुगम होगा। ऐसी सड़कें, जिनकी स्थिति ज्यादा खराब है उन पर पहले कार्य शुरू किया जाएगा।

सड़कों की गुणवत्ता पर होगा विशेष ध्यान
ज्ञानचंद गुप्ता ने सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री प्रयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता सहन नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्पष्ट निर्देश हैं कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि किसी भी प्रकार की कमी पाई जाएगी तो उसकी शिकायत उन्हें दें ताकि उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त डाॅ. रिचा राठी, अधीक्षक अभियंता विजय गोयल, कार्यकारी अभियंता प्रमोद कुमार, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद हरेंद्र मलिक, राजेश निषाद, जय कौशिक, सोनिया सूद, सुरेश वर्मा, सुनित सिंगला के अलावा विवेक राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें