फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शिशुगृह पंचकूला के बच्चे को गुरुग्राम के परिवार ने लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 के शिशु गृह में दत्तक ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रमाकांत भारद्वाज मुख्यातिथि रहे। उन्होंने गुरुग्राम के परिवार को बच्चा गोद दिया। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने रमाकांत भारद्वाज का स्वागत किया और परिषद की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। रंजीता मेहता ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से संचालित सेंटरों में बेसहारा छोड़े गए 166 बच्चे विदेशों में पल रहे हैं। विदेशों एवं देश के विभिन्न राज्यों में 616 बच्चों को गोद दिया जा चुका है। चार सेंटर पंचकूला, झज्जर, हिसार और सिरसा में बने हैं, जहां से बच्चों को गोद दिया जाता है। पंचकूला में आयोजित दत्तक ग्रहण समारोह के दौरान कई परिवारों ने दूसरा बच्चा गोद लेने की भी इच्छा जताई। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने बताया कि 417 बच्चियों और 199 बेटों को गोद दिया जा चुका है। 166 से बच्चे विदेशों में गए हैं। शिशु गृह सेक्टर 15 से 157 लडक़े और 250 लड़कियां, हिसार से 5 लडक़े, 13 लड़कियां, रेवाड़ी से 5 लड़के और 10 लड़कियां एवं झज्जर से 4 लड़के और 6 लड़कियां विभिन्न राज्यों में गोद दिए हैं। इसके अलावा शिशुगृह सेक्टर-15 से 26 लड़के और 134 लड़कियां, हिसार से 4 लड़कियां विदेश में गोद दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें