मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक मौसम कभी धूप-कभी बारिश वाला ही बना रहेगा। बारिश की वजह से शनिवार को चंडीगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री दर्ज किया गया, ये औसत से एक डिग्री कम रहा।
पहाड़ों पर हो रही तेज बरसात का असर चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों पर भी देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बादल छाए हुए हैं और कई बार बारिश हो रही है। शनिवार को दोपहर के समय में तेज बारिश हुई। कुछ ही घंटों में 21.4 एमएम पानी बरसा, जिसकी वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश की वजह से ट्रैफिक धीमा हो गया और पिकाडली चौक के पास भारी जाम भी लग गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक मौसम कभी धूप-कभी बारिश वाला ही बना रहेगा। बारिश की वजह से शनिवार को चंडीगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री दर्ज किया गया, ये औसत से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 4 डिग्री ज्यादा रहा। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दिन के समय में धूप रहेगी और शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं। बारिश भी हो सकती है।
अगले पांच दिन का मौसम (डिग्री सेल्सियस)
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम
21 अगस्त 33 26
विज्ञापन
22 अगस्त 34 27
23 अगस्त 34 28
24 अगस्त 33 28
25 अगस्त 32 27