फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2016 ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, बना अब तक का सबसे गर्म साल

Tue, 03 Jan 2017 12:59 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
2016 ने बनाया रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वर्ष 2016 अब तक का सबसे गर्म साल रहा है। चंडीगढ़ में 2016 का औसत न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 45 सालों में सबसे अधिक रहा है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि विभाग वर्ष 1971 से रिकार्ड मेन्टेन कर रहा है, लेकिन इस दौरान कभी इतना औसत न्यूनतम तापमान नहीं दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


साल 2015 का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आंकड़े बता रहे हैं कि हर साल चंडीगढ़ के न्यूनततम तापमान में बढ़ोतरी की जा रही है।

अधिकतम तापमान भी 22 सालों में सबसे अधिक
चंडीगढ़ के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल 2016 का औसत अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 22 सालों में सबसे अधिक रहा है। 

इससे पहले साल 2006 में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस, 2009 में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। साल 1993 का अधिकत तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए इस साल नहीं आई कड़ाके वाली सर्दी

2016 ने बनाया रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
इसलिए इस साल नहीं आई कड़ाके वाली सर्दी
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निर्देशक सुरेंद्र पाल ने इस साल सर्दी न पड़ने के कारणों को कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस बताया है। उनके मुताबिक नवंबर में कुल 11 और दिसंबर में 6 वेस्टर्न डिस्टरबेंस आए, लेकिन यह काफी कमजोर और ऊंचाई पर थे। 

इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से प्रशांत महासागर का इंडेक्स निगेटिव रहा है। इससे उठने वाली हवाएं काफी कमजोर हैं। हवा कमजोर होने से वेस्टर्न डिस्टरबेंस पर फर्क पड़ता है।

चार से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि चार जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे बारिश होने की संभावना है। पांच व छह जनवरी को बारिश हो सकती है। उसके बाद तापमान नीचे आ सकता है। इससे करीब चार से पांच दिन अच्छी खासी सर्दी पड़ सकती है।


साल              न्यूनतम तापमान               अधिकतम तापमान
1971                15.1                                29.9
1981                17.3                                30.3
1991                16.6                                31.0
2000                17.0                                29.3
2008                17.2                                30.0
2009                18.2                                30.8
2015                18.5                                29.8
2016                31.1                                18.9

चंडीगढ़ में हर साल न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जो चिंताजनक है। अगले तीन से चार दिन में चंडीगढ़ का मौसम बदलने वाला है। उसके बाद ठंड आ सकती है। -सुरेंद्र पाल, डायरेक्टर चंडीगढ़ मौसम विभाग 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें