फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 2,006 अभ्यर्थी हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की और से एलएलबी तीन वर्षीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें 2,006 प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगत भूषण ने बताया कि पीयू लॉ विभाग, पीयू क्षेत्रीय केंद्र मुक्तसर, पीयू क्षेत्रीय केंद्र लुधियाना और पीयू क्षेत्रीय केंद्र बजवाड़ा होशियारपुर में एलएलबी के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में 86.61% अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
पंजाब विश्वविद्यालय के विधि विभाग में 300 सीटें हैं, जबकि पंजाब विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र मुक्तसर, यूआईएल पंजाब विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र लुधियाना और विश्वविद्यालय विधि अध्ययन संस्थान, स्वामी सर्वानंद गिरि, पीयू क्षेत्रीय केंद्र बजवाड़ा, होशियारपुर में एलएलबी कार्यक्रम के लिए 60-60 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में बनाए गए 10 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा का सुचारू और निष्पक्ष संचालन के लिए सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और वाईफाई जैमर लगाए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें