गाजियाबाद (वि)। एचआरआईटी विश्वविद्यालय परिसर में आईआईटी रोपड़ की अत्याधुनिक साइबर-फिजिकल सिस्टम्स (सीपीएस) लैब का उद्घाटन हुआ। इससे तकनीकी शिक्षा एवं नवाचार के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल और आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा ने संस्थान की शोध और नवाचार की दिशा में प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। डॉ. पुष्पेन्द्र पी सिंह, डीन (कॉर्पोरेट, एलुमनाई, प्लेसमेंट एवं स्ट्रैटेजी) ने सीपीएस लैब की महत्ता को साझा किया। उत्तर प्रदेश सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील शर्मा ने सरकार की तकनीकी सहयोग की योजनाओं पर प्रकाश डाला। अंत में एचआरआईटी के उपकुलाधिपति डॉ. अंजुल अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।