फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: 2000 लोग हिरासत में, डीजीपी बोले- ड्रोन से हो रही निगरानी, तब्लीगी से लौटे 168 जमाती

Sat, 04 Apr 2020 09:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में हिस्सा लेने गए पंजाब के 168 लोगों की शुक्रवार तक सूबे में लौट आने की जानकारी मिली है। दिल्ली सरकार ने इन 168 लोगों की सूची पंजाब सरकार को सौंपी है, जिनके बारे में पंजाब सरकार का दावा है कि 168 लोगों में से 113 लोगों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन


राज्य में 113 जमातियों को उनके पते के आधार पर ढूंढ लिया गया है। बाकी जमातियों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को इनमें से 40 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से मोहाली के दो और मानसा के तीन जमाती पॉजिटिव पाए गए हैं। बाकी 35 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने गुरुवार को कहा था कि पंजाब से लगभग 200 लोग तब्लीगी जमात में हिस्सा लेने के लिए आते जाते रहे हैं। इनके अलावा कई बाहरी राज्यों के लोग भी पंजाब में जमात से जुड़े कार्यक्रमों के लिए आए हैं। राज्य पुलिस इन सब की तलाश कर रही है। डीजीपी का दावा था कि 200 में से 73 लोगों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

 21 ओपन जेलों में 2000 लोगों को रखा हिरासत में 

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को कुल 62 इकाइयों पर छापे मारे गए और इनमें से 23 इकाइयों को कालाबाजारी और जमाखोरी का दोषी पाया गया। इनमें गुरदासपुर में 10, पठानकोट में 4, कपूरथला में 4 और जालंधर की 5 इकाइयां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनके अलावा फिरोजपुर में पांच अन्य चालान भी किए गए और जुर्माना किया गया। शुक्रवार शाम तक कर्फ्यू के उल्लंघन के मामलों में 15 एफआईआर दर्ज की गई हैं और उल्लंघन करने वाले 20 वाहन जब्त किए गए है। 

डीजीपी ने आगे बताया कि 48 घंटे में, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कुल 900 के करीब एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से 1250 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और 800 वाहनों को जब्त किया गया है। जालंधर शहर में सबसे ज्यादा 119 एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद अमृतसर शहर में 93 एफआईआर दर्ज की गईं। डीजीपी ने बताया कि सूबे में बनाई गई 21 ओपन जेलों में 2000 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सूबे में कर्फ्यू लागू किए जाने के बाद से अब तक उल्लंघन करने वाले 2592 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए और कुल 1784 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

उधर, लुधियाना के पुलिस आयुक्त अश्वनी कपूर ने कहा कि लोगों ने लॉकडाउन उल्लघंन को आद बना ली है। आज (3 अप्रैल) हमने 1100 लोगों को हिरासत में लिया है। हम एक बार के अपराधियों को चेतावनी और व्यक्तिगत बांड भरने के बाद छोड़ देते हैं। लेकिन दोबारा अपराध करने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज करते हैं। 
 
विज्ञापन

पंजाब के 10 जिलों में शुरू हुई ड्रोन से निगरानी

पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर और सख्ती करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। राज्य के दस जिलों में ड्रोन तैनात कर दिए हैं जो भीड़भाड़ जैसे हालात उत्पन्न होने की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। इसके साथ ही कालाबाजारी करने वालों और जमाखोरों पर भी नजर रखी जाएगी।

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि ड्रोन अब तक मोहाली, संगरूर, फाजिल्का, होशियारपुर, एसबीएस नगर, बरनाला, जालंधर ग्रामीण, मोगा, रोपड़ और फतेहगढ़ साहिब जिले में 34 स्थानों पर तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू को प्रभावशाली ढंग से लागू करने और मानवीय संसाधनों का कुशल तरीके से इस्तेमाल करने में ड्रोन का उपयोग काफी कारगर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें