फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीएस के 200 छात्रों ने व्हाइट कोट पहन ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के डॉ. हरवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज ने सोमवार को बीडीएस के छात्रों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया। दो साल बाद आयोजित कार्यक्रम में बीडीएस के पहले और द्वितीय वर्ष के 200 छात्रों को व्हाइट कोट पहनाकर कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई गई। हर साल विभाग प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ये कार्यक्रम करवाता है, लेकिन पिछली बार कोरोना महामारी के कारण परिसर बंद होने के कारण इस बार दूसरे वर्ष के छात्रों ने भी हिस्सा लिया और विभाग ने उनका भी इस प्रोफेशन में स्वागत किया।
विज्ञापन

डेंटल कॉलेज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि छत्तीसगढ़ की गवर्नर अनुसुईया उइके रहीं। इस दौरान उनके साथ कुलपति प्रो. राजकुमार, डीयूआई प्रो. रेणु विग, कंट्रोलर एग्जामिनेशन प्रो. जगत भूषण, डीन रिसर्च प्रो सुधीर कुमार, रजिस्ट्रार सीए विक्रम नय्यर भी मौजूद रहे। गवर्नर अनुसुईया ने छात्रों को एकाग्र रहने और दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी। सफेद कोट एक प्रतीकात्मक, गैर-मौखिक संचार है, जिसका उपयोग समाज में मौलिक विश्वास को व्यक्त करने और पुष्टि करने के लिए किया जाता है।
पेशे को पूरी ईमानदारी से अपनाने का आग्रह
छात्रों को समुदाय की सेवा के लिए हर सकारात्मक तरीके से योगदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही इस पेशे को पूरी ईमानदारी और विनम्रता के साथ अपनाने का आग्रह किया। कॉलेज के निदेशक प्रो. डॉ. हेमंत बत्रा ने छात्रों को व्हाइट कोट के साथ आने वाली जिम्मेदारियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम में कई छात्रों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें