फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल का सूखा समाप्त, चंडीगढ़ टीम ने नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हैंडबाल जुनियर टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 45वीं जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। कोच डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि टीम के खिलाड़ी 20 साल बाद चंडीगढ़ को पदक दिलाने में सफल हुए। उन्होंने कहा कि 2002 में हैंडबाल की मेजबानी चंडीगढ़ को मिली थी जिसमें टीम ने पदक जीता था। इसके बाद अब कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

चैंपियनशिप 31 मार्च से 5 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश में हुई। उन्होंने कहा कि टीम में विपिन, वैभव, शारूदुल, अजय, सुमित व आदित्य ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के चेयरमैन रविंद्र तलवार, अध्यक्ष राहुल तलवार, उपाध्यक्ष डॉ. विभा राय तथा संयुक्त सचिव प्रोफेसर गुरचरण सिंह, सीनियर कोच इकबाल सिंह तथा नंदलाल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें