फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 20 और पक्षी मृत मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में पक्षियों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को शहर के विभिन्न हिस्सों से एक कबूतर, एक बाज, एक चमगादड़ और 17 कौए मृत मिले। हालांकि पर्यावरण विभाग ने किसी भी मृत पक्षी का नमूना नहीं लिया, जिससे यह पता लग सके कि इनकी मौत कैसे हो रही है। अधिकारी इस बात से संतुष्ट हैं कि चंडीगढ़ में पक्षियों में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं हैं लेकिन इनकी मौत क्यों हो रही है, यह पता करने की कोशिश नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

पशु पालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जालंधर की रिपोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि मृत मिले किसी भी पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए हैं इसलिए शहरवासियों को डरने की जरूरत नहीं है। हालांकि यह भी कहा कि अभी पुष्ट नहीं हो पाया है कि इन पक्षियों की मौत कैसे हुई है लेकिन प्राथमिक दृष्टि से लगता है कि पक्षियों की मौत ठंड की वजह से हुई है।
उधर, पर्यावरण विभाग के अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बुधवार को कुल 20 पक्षी मृत पाए गए, जिनमें से पर्यावरण विभाग की तरफ से सिर्फ 17 की ही जानकारी दी गई। पर्यावरण विभाग के अनुसार, उन्हें रेलवे स्टेशन के पास से दो कौए, मनीमाजरा से एक व सेक्टर-25 से 8 कौए और एक बाज, सेक्टर-10 से 4 कौए और सेक्टर-55 से एक कौआ मृत मिला है। हालांकि मौलीजागरां में एक कबूतर और इंदिरा कालोनी में एक चमगादड़ और एक कौआ भी मृत मिला। इसकी जानकारी पर्यावरण विभाग की तरफ से नहीं दी गई लेकिन लोगों से मृत मिलने की जानकारी विभाग को दी है। गौरतलब है कि शहर में अब तक करीब 153 पक्षियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें