फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः काम से निकाला तो दी बेटे को किडनैप करने की धमकी, मांगी 20 लाख फिरौती, केस दर्ज

Tue, 07 Apr 2020 02:37 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-34 में एक बुटीक संचालिका को व्हाट्सएप कॉल कर 4 साल के बेटे की किडनैपिंग की धमकी देकर 20 लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने आईपीसी 384 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि व्हाट्सएप कॉल कर फिरौती मांगने वाले अली उर्फ अनीश को बुटीक संचालिका ने दो महीने पहले ही काम से निकाला था।
विज्ञापन


आरोपी के मोबाइल नंबर की जांच से पता चला है कि वह उत्तरप्रदेश के जिला बिजनौर का रहने वाला है। आरोपी अस्थायी रूप से सेक्टर 56 में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उत्तरप्रदेश के अलग-अलग जिलों में छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अनमोल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी सेक्टर 34 में बुटीक चलाती है। कुछ दिन से उसकी पत्नी के व्हाट्सएप पर कोई अज्ञात शख्स लगातार मैसेज और कॉल कर उसके 4 साल के बेटे को किडनैप करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की फिरौती मांग रहा है।
विज्ञापन


इस शिकायत के आधार पर सेक्टर 34 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोपी के व्हाट्सएप नंबर पर जब वीडियो कॉलिंग की गई तो उसने कॉल रिसीव कर ली। वीडियो कॉल के दौरान फोन रिसीव करने पर आरोपी की नजर आ रही फोटो का स्क्रीनशॉट ले लिया गया। इसे जब पुलिस ने शिकायतकर्ता को दिखाया तो उसने आरोपी की पहचान बुटीक में काम करने वाले अली उर्फ अनीस (उसके पास कुछ महीनों से काम करने वाले पूर्व कर्मचारी) के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में शिकायतकर्ता ने बताया कि अली उसके बुटीक पर काम करता था। करीब दो महीने पहले उसे सही ढंग से काम न करने के चलते नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें