फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय से फूड प्वाइजनिंग, 2 महिलाओं की मौत

Wed, 16 Sep 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, डबवाली,सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चाय पीने के बाद फूड प्वाइजनिंग से 2 महिलाओं की मौत हो गई। 2 बच्चों सहित 5 लोगों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला हरियाणा के डबवाली (सिरसा) के गांव शेरगढ़ का है।
विज्ञापन


नरमा चुगाई के लिए आई दो महिलाओं की मंगलवार को फूड प्वाइजनिंग से मौत हो गई। दो बच्चों सहित पांच लोगों को बठिंडा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी ने चाय पी थी और इसके बाद से ही उन्हें उल्टियां होने लगी थी।

जैतो मंडी निवासी रेशम सिंह उर्फ काकू (30), अपनी पत्नी टीना (27), बेटे अनमोल (5), मनिंद्र (2), रिश्तेदार गुरदित्त सिंह (23), अमनदीप कौर (20) पत्नी गुरदित्त सिंह तथा प्रिंस (18) के साथ गांव शेरगढ़ के जमींदार बूटा सिंह के खेत में नरमा चुगाई के लिए आया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे नरमा चुगाई से पहले सभी ने चाय पी और नाश्ता किया। इसी दौरान अनमोल तथा मनिंद्र उल्टी करते हुए गिर गए। अन्य लोग भी उल्टियां करने लगे। इससे  मजदूरों हड़कंप मच गया। उपचार के लिए सभी को सिविल अस्पताल में ले जाया गया।

चिकित्सक डॉ. सौरभ अरोड़ा ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिरसा रैफर कर दिया गया। परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए उन्हें बठिंडा ले गए। शाम को बठिंडा के एक अस्पताल में अमनदीप कौर और टीना ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह गांव शेरगढ़ में पहुंचे।

रेशम सिंह तथा गुरदित्त सिंह ने बताया कि चाय पीते ही बच्चे गिर गए थे। उन्होंने चाय का एक-आध घूट ही भरा था, चाय कड़वी लगी, जिस पर उन्होंने छोड़ दी। चिकित्सक सौरभ अरोड़ा ने बताया कि मरीज उल्टियां कर रहे थे। संभवत: फूड प्वाइजनिंग हुई है या फिर चाय में कोई जहरीली वस्तु गिरने के कारण ऐसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें