फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसए का डॉक्टर बताकर पीजीआई के डॉक्टर से 2 लाख 75 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूएसए का डॉक्टर बनकर पहले चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टर से फेसबुक पर दोस्ती की, फिर 2.75 लाख रुपये ठग लिए। साइबर सेल की जांच के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीजीआई के डॉ. स्वप्नजीत साहू ने शिकायत में बताया कि उनकी 17 नवंबर 2021 को फेसबुक पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई। उसने खुद को यूएसए निवासी डॉ. रेड्डी बताया। दोस्ती के बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी।
आरोपी ने डॉ. स्वप्नजीत साहू से कहा कि वह उनसे मिलने के लिए भारत आ रहा है। वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुका है, लेकिन एयरपोर्ट पर उसका सामान जब्त कर लिया गया है, क्योंकि उसके पास डेढ़ लाख अमेरिकी डॉलर थे। इसका निपटारा करने के लिए उसे टैक्स के तौर पर दो लाख 75 हजार रुपये भारतीय करेंसी देनी होगी। डॉ. स्वप्नजीत साहू ने आरोपी के बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब उन्होंने आरोपी को कॉल की तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी विंडो पर शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें