फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-73 पर ट्रैक्टर और कार की टक्कर में 2 लोगों की मौत

Thu, 21 Jan 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुररानी,पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी में ट्रैक्टर और की कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। हादसा गांव गोलपुरा एनएच-73 पर हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला सामान्य अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। मरने वाले दोनों युवकों की पहचान ब्लाक शहजादपुर के गांव बपौली के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार युवकों को रायपुररानी के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक रायपुररानी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोली गांव की तरफ से आ रही एक कार (एचपी-बी-0788) को युवक जसबीर सिंह चला रहा था।
विज्ञापन


इसके साथ की  सीट पर हरनाम सिंह व पिछली सीट पर अंकुश बैठा था। गोलपुरा गांव के टी प्वाइंट पर कार ओर ट्रैक्टर ट्राली (पीबी-65-के-6437) की टक्कर हो गई। कार चालक जसबीर सिंह व उसके साथ सीट पर बैठे हरनाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिछली सीट पर बैठा अंकुश गंभीर रूप सें घायल हो गया।
विज्ञापन


लोगों ने अंबाला पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। अंबाला पुलिस ने राुयपररानी पुलिस को इस हादसे की सारी जानकरी दी। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें