फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा डेंगू: 2 की मौत, मरीजों की संख्या 700 के पार, प्रशासन के हाथ-पैर फूले

Sat, 24 Sep 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
मोहाली/जीरकपुर में डेंगू से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। महिला मटौर गांव की रहने वाली थी। उसका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। जबकि इस बीमारी से दूसरी मौत पीजीआई में हुई है, पीड़ित जीरकपुर का रहने वाला था। मोहाली शहर में डेंगू के 39 नए मरीज सामने आए हैं। 
विज्ञापन


मरीजों की कुल संख्या 700 तक पहुंच गई है। वहीं, सोहाना के जिस इलाके में महिला की मौत हुई है, वहां पर सेहत विभाग की टीम ने शुक्रवार को पूरा दिन सर्वे किया। साथ ही इलाके में फॉगिंग भी करवाई गई। सिविल सर्जन रणजीत गुरु ने बताया कि जिस प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत हुई है, उससे रिकॉर्ड तलब किया गया है। वही, डेंगू से जिले में यह चौथी मौत है।

मटौर के पार्षद हरपाल सिंह चन्ना ने बताया कि हरजिंदर कौर (60) को सोहाना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पहले महिला का बेटा भी काफी बीमार था। बुधवार को उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने बताया कि उनके इलाके में बरसाती नालों पर अतिक्रमण हुआ है। जिससे नालों में साफ पानी खड़ा रहता है। इसके अलावा भूपिंदर सिंह (43) निवासी जीरकपुर की तेज बुखार के चलते पीजीआई में मौत हो गई। यह जानकारी पीजीआई द्वारा मोहाली के जिला सेहत विभाग को एक ई-मेल के जरिए दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटब्रेक के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

- फोटो : File Photo
उधर, डेंगू और चिकनगुनिया आउटब्रेक होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने मोहाली व पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर उनके बार्डर एरिया में अभियान चलाने का फैसला लिया है। 

बार्डर एरिया पर स्थित इलाकों में फोगिंग और हाउस टू हाउस जांच अभियान छेड़ा जाएगा। इसके अलावा एक और फोगिंग मशीन खरीदने की मंजूरी मिल गई है। अभी दो ही फोगिंग मशीने हैं। दिन व शाम दोनों वक्त फोगिंग चल रही है। शुक्रवार को भी डेंगू और चिकनगुनिया के नए केसों के आने का सिलसिला जारी रहा।

डेंगू के 18 नए केस सामने आए। इस प्रकार डेंगू के कुल केसों की संख्या 222 पहुंच गई है। चिकनगुनिया के भी दो नए केस सामने आए हैं। इससे चिकनगुनिया के केसों की संख्या 20 पहुंच गई है। पैरासिटोलॉजी डिपार्टमेंट से जुड़े एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में केसों की संख्या और बढ़ सकती है। अक्तूबर के दूसरे हफ्ते तक केस आ सकते हैं। उसके बाद डेंगू और चिकनगुनिया के केसों में गिरावट शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें