फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबित नहीं कर पाए ऑनरशिप, 2 बूथ सील

Fri, 09 May 2014 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी प्रशासन के संपदा विभाग ने सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट के दो बूथ सील कर दिए। मंगलवार को इस मार्केट के हुए सर्वे से यह स्पष्ट हो गया था कि यह दोनों बूथ नियमों के खिलाफ अलॉटी ने आगे बेच दिए थे। बूथ घोटाले के बाद यह प्रशासन की ओर से पहली कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


सर्वे के दौरान संपदा विभाग की टीम को इन बूथों को चलाने वाले व्यक्ति संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे और अपनी ऑनरशिप को साबित नहीं कर पाए थे। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त मोहम्मद शाइन ने इन बूथों को सील करने के आदेश जारी किए। संपदा विभाग की टीम ने वीरवार सुबह कार्रवाई की।

सर्वे के दौरान संपदा विभाग के अधिकारियों के शक के दायरे में आए बाकी के 57 बूथों की भी वेरीफेकशन कराई जा रही है और यदि यह स्पष्ट हो जाता है कि इन बूथों के मूल अलॉटियों ने इसे या तो बेच दिया था या सबलेट कर दिया था तो इन्हें भी सील कर दिया जाएगा। वहीं, शाम को इस मार्केट में लेबर डिपार्टमेंट की टीम भी पहुंची। उन्होंने अलाटियों को कागजात चेक किए।
विज्ञापन


ध्यान रहे यूटी के उपायुक्त मोहम्मद शाइन के निर्देश पर मंगलवार को संपदा विभाग की चार अलग-अलग टीमों ने सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट के सर्वे किया था। सर्वे के दौरान जहां मार्केट में 289 में से 19 बूथों पर ताला मिला, वहीं 59 बूथ अधिकारियों के शक के दायरे में आ गए।

इन बूथों के अलॉटी ऑनरशिप को साबित नहीं कर पाए थे। ऐसे में सर्वे करने के बाद चारों टीमों ने उपायुक्त को सौंपी अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि इन बूथों के मालिकों ने या तो इसे बेच दिया है या इसे किराए पर दे दिया है। नियमों के हिसाब से अलॉटी न तो इसे बेच सकते थे और न ही इसे आगे किसी को किराए पर दे सकते थे।

बूथों का सर्वे करने गई टीमों ने सबसे पहले बूथ में मौजूद दुकानदारों से अलॉटमेंट के कागज, पहचान पत्र मांगे थे। इसके बाद दुकानदारों से पूछा गया कि वह अपनी दुकान के लिए माल कहां से लाते हैं। इसका बिल भी उनसे मांगा गया। जो दुकानदार इन सवालों का जवाब न दे पाए वह शक के दायरे में आ गए थे।

अन्य बूथ मार्केट्स का भी होगा सर्वे
यूटी प्रशासन के संपदा विभाग की ओर से शहर के अन्य बूथ मार्केट्स का भी सर्वे जल्द कराया जाएगा। इन बूथ मार्केट्स का सर्वे यह पता करने के लिए कराया जा रहा है कि कहां कहां बूथों को बेच दिया गया है या इसे किराए पर दे दिया गया है। जल्द ही उपायुक्त की ओर से इन बूथ मार्केट्स का सर्वे कराने के निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें