फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी पुलिस के होमगार्ड से तीस लाख लोन का झांसा देकर ठगे 2.37 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 30 लाख रुपये के पर्सनल लोन का लालच देकर यूटी पुलिस के होमगार्ड से 2.37 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सूचना पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सन्नी में बताया कि वह दड़वा में परिवार समेत रहता है और चंडीगढ़ पुलिस में बतौर होमगार्ड तैनात है। कुछ समय पहले उसके मोबाइल पर लोन लेने के काफी मैसेज आने शुरू हो गए थे। दिसंबर 2019 को उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम कामिल खान बताकर कहा कि वह मुंबई स्थित यस बाजार फाइनेंस लिमिटेड कंपनी से बोल रहा है। वह उसे 30 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन मुहैया करवा सकता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह शातिर कामिल के झांसे में आ गया और लोन लेने के लिए जमा फीस के तौर पर धीरे-धीरे कुल 2.37 लाख रुपये उसके खाते में जमा करवा दिए। हर बार शख्स कहता रहा कि उसका लोन कुछ दिनों में पास हो जाएगा लेकिन इतने दिन बीत जाने के बावजूद न तो उसे लोन मिला और न ही उसके पैसे वापस आए। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना साइबर सेल को दी। साइबर सेल ने जांच के बाद इंडस्ट्रियल थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं साइबर सेल का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें