फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा नेता के भतीजे ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पहुंची मां तो फंदे पर झूल रहा था बेटा

Fri, 21 Feb 2020 07:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बावल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके जजपा नेता श्याम सुंदर संभ्रवाल के भतीजे ने गढ़ी बोलनी रोड स्थित फ्लैट में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। परिजनों ने आत्महत्या की वजह मानसिक अवसाद बताया है।  

विज्ञापन


गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस के अनुसार जजपा नेता श्याम सुंदर संभ्रवाल का परिवार गढ़ी बोलनी रोड स्थित गुरुटेक सोसायटी में रहता है। उनके बड़े भाई हेतराम भी अपने परिवार के साथ इसी घर में रहते है। शुक्रवार को हेतराम के इकलौते बेटे 19 वर्षीय दीपांशु ने फ्लैट के एक कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।  

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दीपाशु की मां जब उसके कमरे में पहुंची तो वह फंदे पर झूल रहा था। इसकी सूचना तुरंत गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। दीमांशु शहर के दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस के अनुसार दीपांशु डिप्रेशन में था लेकिन यह नहीं पता कि डिप्रेशन की वजह क्या है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

दीपांशु की मौत की वजह तो परिवार ने डिप्रेशन बताई है लेकिन डिप्रेशन की वजह नहीं पता चल सकी है। इसकी वजह पढ़ाई भी हो सकती है या फिर कोई और भी यह सब जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस ने सामान्य कार्रवाई की है। दीमांशु इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। -किशोर कुमार, जांच अधिकारी, गढ़ी बोलनी चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें