फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में एक और प्रशासनिक फेरबदल, 19 एचसीएस अधिकारियों के तबादले, एसडीएम भी बदले

Fri, 01 Mar 2019 09:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले एक और प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार देर शाम सरकार ने 19 एचसीएस अधिकारी बदल डाले। एचसीएस रंजीत कौर को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है, वह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की अतिरिक्त निदेशक प्रशासन भी होंगी। 

विज्ञापन


सुजान सिंह को निगम आयुक्त सोनीपत व प्रबंधन निदेशक शुगर मिल सोनीपत लगाया गया है। जगबीर सिंह आर्या सीईओ जिला परिषद सोनीपत का अतिरिक्त जिम्मा देखेंगे। राम कुमार सिंह को एडीसी कैथल, सचिव आरटीए कैथल व सीईओ जिला परिषद कैथल लगाया गया है। मनदीप कौर एडीसी सिरसा, सचिव आरटीए सिरसा व सीईओ जिला परिषद सिरसा होंगी।

महावीर सिंह को अतिरिक्त निदेशक प्रशासन सेकेंडरी शिक्षा लगाया गया है। ललित कुमार स्वास्थ्य एवं जन अभियांत्रिकी विभाग के विशेष सचिव व निगम आयुक्त यमुनानगर होंगे। जगदीप ढांडा को प्रशासक काडा व अतिरिक्त निदेशक प्रशासन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हरियाणा का जिम्मा सौंपा गया है। जगनिवास एसडीएम बादली, सतबीर सिंह कुंडू एसडीएम चरखी दादरी, निशु सिंगल संयुक्त परिवहन आयुक्त रोड सेफ्टी के अलावा सीईओ जिला परिषद पंचकूला व डीआरडीए का जिम्मा भी देखेंगी।
विज्ञापन


 विवेक चौधरी को एसडीएम अंबाला कैंट लगाया गया है। रिचा संयुक्त निदेशक प्रशासन टाउन एवं कंट्री प्लानिंग विभाग का अतिरिक्त जिम्मा संभालेंगी। गौर मिड्ढा को जीएम हरियाणा रोडवेज अंबाला, जगदीप सिंह को एसडीएम लोहारू, प्रद्युमभन सिंह को एसडीएम उचाना व जोनल प्रशासक हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड करनाल, किरण सिंह को एसडीएम रतिया लगाया गया है। चंडीगढ़ के हरियाणा रोडवेज डिपो के जीएम अनिल नागर को एसडीएम कलायत का अतिरक्त जिम्मा मिला है। इशा कंबोज एसडीएम कैथल व कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन एचएएससी होंगी। एचसीएस सुभाष चंद्र सिहाग के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें