फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कोरोना से 186 की मौत, 4124 नए संक्रमित मिले, ब्लैक फंगस ने ली अब तक 23 की जान

Thu, 27 May 2021 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी मंद पड़ी है। लेकिन ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के 10 जिलों में ब्लैक फंगस से पीड़ित 23 लोगों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस से भी हालात अब बिगड़ने लगे हैं। ब्लैक फंगस से राज्य में 23 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। साथ ही 188 लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इनमें 188 मामले पंजाब से संबंधित हैं, जबकि 25 मामले दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। लुधियाना में अब तक सबसे ज्यादा 29 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से जहां एक ओर पंजाब में हालात सुधर रहे हैं, वहीं ब्लैक फंगस से हालात खराब होते जा रहे हैं। इस बीमारी से राज्य के 22 जिलों में से केस सामने आने शुरू हो गए हैं। 10 जिलों में ब्लैक फंगस पीड़ित 23 रोगियों की मौत हो चुकी है। मौत के दो मामले दिल्ली और सिरसा के बताए जा रहे हैं। पंजाब में 188 ब्लैक फंग से संक्रमित रोगियों का इलाज सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। इनमें से 36 रोगी सरकारी अस्पताल और 152 ब्लैक फंगस से पीड़ित रोगियों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

कोरोना से अब तक 13827 मौतें
पंजाब में कोरोना संक्रमण से अब तक 13827 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हालांकि पंजाब में संक्रमण की दर में काफी सुधार हो रहा है। राज्य में 13 प्रतिशत से संक्रमण दर गिरकर 5.44 प्रतिशत पर आ गई है। सक्रिय मामले में भी लगातार गिरावट आ रही है। वर्तमान में 50549 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से 186 की मौत, 4124 मिले संक्रमित

पंजाब में बुधवार को हुई 186 मौतों में अमृतसर में 14, बरनाला में 8, बठिंडा में 14, फतेहगढ़ साहिब में 3, फाजिल्का में 14, फिरोजपुर में 5, गुरदासपुर में 8, होशियारपुर में 6, जालंधर में 11, कपूरथला में 5, लुधियाना में 20, मानसा में 6, मोगा में 4, मोहाली में 7, मुक्तसर में 10, पठानकोट में 10, पटियाला में 20, रोपड़ में 1, संगरूर में 15 और तरनतारन में 5 शामिल हैं। 4124 लोग नए पॉजिटिव मिले हैं।

फाजिल्का जिले में ब्लैक फंगस से एक की मौत 
फाजिल्का जिले में ब्लैक फंगस की भी एंट्री हो गई है। यह जानकारी फाजिल्का के सिविल सर्जन डॉ. परमिंदर कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि फाजिल्का जिले में ब्लैक फंगस के तीन केस मिले हैं, जिनमें से एक की मौत भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि तीन पॉजिटिव केसों में 52 साल के एक व्यक्ति की लुधियाना के डीएमसी में मौत हुई है। एक लीलावती नामक महिला फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल है जोकि शुगर की मरीज है। वहीं ब्लैक फंगस का मरीज रोहताश आदेश अस्पताल बठिंडा में दाखिल है जो कोविड पॉजिटिव भी है।

राजिंदरा और निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस के छह मामले
पटियाला स्थित राजिंदरा अस्पताल समेत प्राइवेट चिकित्सा संस्थानों में बुधवार को ब्लैक फंगस के छह नए केसों की पुष्टि हुई। जिससे अब राजिंदरा समेत प्राइवेट अस्पताल में दाखिल ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने बताया कि राजिंदरा अस्पताल में बुधवार को ब्लैक फंगस के दो नए केसों की पुष्टि हुई, जबकि ज्ञान सागर अस्पताल में एक, पटियाला के दो निजी चिकित्सा संस्थानों में तीन नए ब्लैक फंगस के मरीज दाखिल हुए। अब तक पटियाला जिले में ब्लैक फंगस के कुल 26 केस आ चुके हैं। जिनमें से छह की मौत हो गई है, जबकि चार को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जा चुका है। वहीं एक मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें