फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना का कहर : 15,416 नए पॉजिटिव मिले, 181 मरीजों की गई जान

Thu, 06 May 2021 01:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सबसे अधिक भिवानी में 18, गुरुग्राम, हिसार 15-15, करनाल 13, फतेहाबाद 12, अंबाला-पानीपत 11-11, कैथल-झज्जर 10-10, रोहतक, यमुनानगर व सिरसा में 9-9, फरीदाबाद 8, जींद-पंचकूला 7-7, कुरुक्षेत्र-पलवल 5-5, सोनीपत 4, महेंद्रगढ़ में 3 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में बुधवार को कोरोना संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 181 लोगों की मौत दर्ज की गई। साथ ही लगातार दूसरे दिन 15 हजार से अधिक 15,416 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण दर 7.33 फीसदी और रिकवरी दर घटकर 78.82 प्रतिशत आ गई है। गंभीर मरीजों की संख्या 1443 है, इनमें से 1214 ऑक्सीजन और 229 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। 

विज्ञापन


एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1,13,425 हो गई है, वहीं एक ही दिन में 10,640 लोग कोरोना से ठीक हुए। बुधवार को केवल तीन रेवाड़ी, नूंह और चरखीदादरी जिले ऐसे रहे, जहां पर कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई।

कहां कितनी मौत
सबसे अधिक भिवानी में 18, गुरुग्राम, हिसार 15-15, करनाल 13, फतेहाबाद 12, अंबाला-पानीपत 11-11, कैथल-झज्जर 10-10, रोहतक, यमुनानगर व सिरसा में 9-9, फरीदाबाद 8, जींद-पंचकूला 7-7, कुरुक्षेत्र-पलवल 5-5, सोनीपत 4, महेंद्रगढ़ में 3 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन


कहां कितने केस मिले
गुरुग्राम 4740, फरीदाबाद 1610, सोनीपत 1171, अंबाला 417, करनाल 767, पानीपत 645, रोहतक 332, रेवाड़ी 352, पंचकूला 654, कुरुक्षेत्र 318, यमुनानगर 312, सिरसा 674, महेंद्रगढ़ 642, भिवानी 416, झज्जर 315, पलवल 161, फतेहाबाद 311, कैथल 132, जींद 317, नूंह 107, चरखी दादरी 38 संक्रमण के नए केस मिले हैं।
विज्ञापन


40 लाख से अधिक ने कराया टीकाकरण
प्रदेश में अब 40,27,635 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जा चुका है। बुधवार को 36,358 ने वैक्सीन की पहली और 19,745 ने दूसरी डोज ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें