फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का कारनामाः जिस युवक की हत्या हुई, उसके परिजनों पर दर्ज कर दिए दो केस

Sat, 24 Mar 2018 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
सोनीपत मर्डर केस
विज्ञापन
पुलिस के द्वारा किया गया एक गजब का कारनामा सामने आया है। जिस युवक की हत्या हुई, उसके परिजनों के खिलाफ ही दो मुकदमे दर्ज कर दिए। जबकि आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं। मामला हरियाणा के सोनीपत का है। गांव मदीना में बहन को दसवीं की परीक्षा दिलाने गए युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस युवक के परिजनों पर ही कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने मामले में किसी हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। अलबत्ता युवक के परिजनों पर रोड जाम से लेकर हत्या के प्रयास तक के दो मामले दर्ज कर 14 परिजनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जिनमें युवक का पिता व चाचा भी शामिल हैं। हालांकि बाद में हत्या प्रयास की धारा को हटा दिया गया। उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल सकी। युवक के शव का बीपीएस खानपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने रोड जाम के दो मामलों में हमले का शिकार हुए राजेश के पिता जयसिंह को भी आरोपी बनाया था। उन्हें भी रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। जिस पर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से जमानत मिलने के बाद ही जयसिंह अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल हो सका। हमले में घायल एक अन्य किशोर का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बाइक लूट का भी मामला दर्ज किया
स्कोडा कार सवार युवकों द्वारा बाइक लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में भी पुलिस ने बाइक सवार गांव धनाना निवासी राकेश के बयान पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। राकेश ने बताया कि धनाना गांव के पास तीन युवकों ने पिस्टल दिखाकर उससे बाइक लूटी थी।
विज्ञापन


अस्थायी नंबर की कार में आए थे हमलावर
राजेश हत्याकांड को अंजाम देने आए हमलावर अस्थायी नंबर की कार में आए थे। जिसके बारे में पुलिस टीम पता लगा रही है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी जुटाने की बात कही है।

बहन का पेपर दिलाने आया था तब मारी गोली

सोनीपत मर्डर केस
विदित रहे कि वीरवार को ग्रामीण जयसिंह का बेटा राजेश (18) अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए गांव के सरकारी स्कूल में गया था। वह परीक्षा केंद्र के बाहर बैठा तो करीब सवा दो बजे कार सवार चार हमलावरों ने उसे सात गोली मारकर उसकी हत्या दी थी। इस दौरान गांव के सावन (16) को भी गोली लगी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजेश की हत्या से पांच माह पहले उसके बड़े भाई राकेश की भी हत्या हो चुकी है। जय सिंह के दोनों बेटे की हत्या हो जाने से परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश था। वीरवार को घटना के बाद राजेश के शव के साथ लोगों ने शहर में पहले अंबेडकर चौक पर डेढ़ घंटे जाम लगाया था। बाद में जब वह रोहतक हाईवे पर जाम लगाने जा रहे थे तो पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए ग्रामीणों को खदेड़ कर शव को कब्जे में लिया था और उसे पोस्टमार्टम के लिए बीपीएस अस्पताल में भिजवा दिया था।

शहर थाना में दो जगह जाम लगाने पर राजेश के परिजनों पर ही अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। अंबेडकर चौक पर जाम लगाने पर हलवदार सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर और हाईवे की तरफ जाम लगाने जाते हुए पुलिस के रोकने पर जानलेवा हमले करने का आरोप लगाते हुए एसआई वजीर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज हुआ। हालांकि बाद में जांच के बाद हत्या के प्रयास की धारा को हटा दिया गया।

 
विज्ञापन

एक नाबालिग को भी आरोपी बनाया गया है

सोनीपत मर्डर केस
पुलिस ने दोनों मामलों में मृतक राजेश के पिता जय सिंह के साथ जरनैल, धनराज, शिव कुमार, जगत, विकास, सुरेश, सुरेंद्र, कुलबीर, बलराज, विशु, राज सिंह, मोटा और मनजीत को नामजद करते हुए गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक नाबालिग को भी आरोपी बनाया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां पर उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस इस मामले में हत्यारोपियों को छोड़ कर पीडि़तों पर कार्रवाई में ही लगी रही।

उधर पुलिस ने बीपीएस अस्पताल में शुक्रवार सुबह मृतक राजेश के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में गांव मदीना के सीता व पवन को हत्या व हत्या प्रयास का आरोपी बनाया है। उनके साथ ही दो अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। मामला एसआई सुभाष के बयान पर दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि गोलीबारी के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ में उन्हें दो आरोपियों का नाम पता लगा था।

युवक की हत्या के मामले में चार टीम जांच कर रही है। नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही परिजनों ने तीन-चार अन्य नाम दिए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। युवक के परिजनों को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। आरोपियों की गिरफ्तारी में लगने वाला समय युवक के परिजनों को समझाने में जाया हो गया। उसके बावजूद पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही है। आरोपी जल्द काबू किए जाएंगे।
- राजीव देशवाल, डीएसपी गोहाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें