फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हरियाणा में 18 की मौत, 140 नए मामले, तीसरी लहर से पहले ऑक्सीजन में आत्मनिर्भर होगा प्रदेश

Sat, 26 Jun 2021 04:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दूसरी लहर में हरियाणा में ऑक्सीजन की डिमांड 300 मीट्रिक टन से अधिक पहुंच गई थी। ऐसे में प्रदेश सरकार को बाहर से ऑक्सीजन मंगवानी पड़ी। साथ ही औद्योगिक इकाइयों के प्लांटों से ऑक्सीजन पैदा की गई। भविष्य में ऐसे अप्रत्याशित संकट से निपटने के लिए सरकार ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर होगी।
विज्ञापन
कोरोना की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना के 140 नए केस मिले, जबकि 18 मरीजों की मौत हुई। प्रदेश के किसी भी जिले में 20 से अधिक नए केस नहीं मिले हैं, जबकि ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। इस समय एक्टिव केस घटकर 1927 रह गए हैं। एक दिन की पॉजिटिविटी दर की बात करें तो 0.50 रह गई है और रिकवरी दर बढ़कर 98.53 प्रतिशत हो गई है। 

विज्ञापन


वहीं, कोरोना से सबसे अधिक हिसार में तीन की मौत दर्ज की गई। जींद, करनाल, पानीपत व भिवानी 2-2, गुरुग्राम, यमुनानगर, सिरसा, झज्जर, पलवल, कैथल व नूंह में 1-1 मरीज की मौत हुई। अब तक कोरोना से कुल 9315 मरीजों की मौत हो चुकी है।

83 लाख से अधिक का हुआ टीकाकरण
प्रदेश में शुक्रवार तक 8305690 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। शुक्रवार को 108008 ने पहली और 32400 ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। मेगा ड्राइव के दौरान जहां एक ही दिन में लाखों लोगों का टीकाकरण किया गया था, इसके बाद इंजेक्शन देने में कमी आ गई थी। शुक्रवार को 1.32 लाख से अधिक का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन


तीसरी लहर से पहले ऑक्सीजन में आत्मनिर्भर होगा प्रदेश
संभावित तीसरी लहर को देखते हुए 33 अस्पतालों में पीएसए प्लांट लगाए जा रहे हैं। इनमें 22 जिला अस्पताल हैं, जबकि 11 सब डिविजनल अस्पताल हैं। खास बात ये है कि ये प्लांट बड़े उद्योग घरानों के सीएसआर फंड से स्थापित किए जा रहे हैं। एनएचएआई और डीआरडीओ के सहयोग से ये प्लांट लगाए जा रहे हैं। इनमें से कई स्थानों पर प्लांट चालू हो चुके हैं, जबकि अन्य पर तेजी से काम चल रहा है। सभी के लिए सरकार ने डेडलाइन तय कर दी है। 

फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल, अंबाला, पंचकूला व हिसार में पहले से ही ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा, मेडिकल कॉलेजों में भी पहले से ही ऑक्सीजन प्लांट हैं। प्रदेश सरकार पहले से ही आदेश जारी कर चुकी है कि निजी अस्पताल भी प्लांट लगाएं, जो प्लांट नहीं लगाएगा, उसके पास कोरोना के मरीज दाखिल नहीं हो सकेंगे। राज्य ड्रग कंट्रोलर नरेंद्र आहूजा विवेक ने बताया कि प्लांट को लेकर तेजी से काम चल रहा है। इनके चालू होने के बाद प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी।

यहां स्थापित किए जाने हैं प्लांट
अंबाला, अंबाला कैंट, नारायगणगढ़, चौरमस्तपुर, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, टोहाना, रतिया, गुरुग्राम, हिसार, हांसी, झज्जर, बहादुरगढ़, जींद, कैथल, करनाल, नीलोखेड़ी, कुरुक्षेत्र, शाहाबाद, नारनौल, मेवात, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर व जगाधरी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें