फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: पंजाब में नए व सक्रिय मामलों में कमी, 24 घंटे में 4539 नए संक्रमित मिले, 178 की मौत

Tue, 25 May 2021 01:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के लोगों के लिए कोरोना से जुड़ी राहत भरी खबर है। दरअसल, अब धीरे-धीरे कोरोना के केस ठीक हो रहे हैं। वहीं नए मामलों में भी कमी आई है। हालांकि अभी 6743 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने की वजह से ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना के नए और सक्रिय मामलों में कमी आई है। सोमवार को 4539 नए मामले सामने आए जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 54996 पर आ गई है। एक दिन पहले रविवार को 5094 संक्रमित मिले थे और 57505 मामले सक्रिय थे।

विज्ञापन

 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमण से 24 घंटे में 178 मरीजों की मौत हो गई जबकि 387 की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पतालों में भर्ती 6743 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने के कारण ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। राज्य में अब तक 543475 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अच्छी बात यह है कि 475011 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से पंजाब में अब तक 13468 लोगों की मौत हो चुकी है। 

कहां-कितनी मौतें  
सोमवार को पटियाला में 17, संगरूर में 16, लुधियाना में 15, बठिंडा में 14, अमृतसर में 13, मुक्तसर में 11, फिरोजपुर में 9, मानसा, तरनतारन, होशियारपुर व जालंधर में 8-8, मोहाली में 7, फाजिल्का, गुरदासपुर, कपूरथला, बरनाला व पठानकोट में 6-6, फतेहगढ़ साहिब व रोपड़ में 4-4, फरीदकोट व नवांशहर में 3-3 संक्रमितों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें