फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में संक्रमण की दोहरी मार: कोरोना से 178 की मौत, 3914 पॉजिटिव मिले, ब्लैक फंगस के 34 नए मामले

Thu, 27 May 2021 11:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में कोरोना के बाद ब्लैक फंगस के संक्रमण ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। कोरोना की मंद पड़ती लहर के बीच ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में ब्लैक फंगस के कुल 222 मामले हो चुके हैं। इनमें से 27 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।  
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस से भी हालात अब बिगड़ने लगे हैं। ब्लैक फंगस से राज्य में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को 34 नए मामले सामने आए हैं। अब सूबे में ब्लैक फंगस के 222 केस आ चुके हैं। इनमें 192 मामले पंजाब से संबंधित हैं, जबकि 30 मामले दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से जहां एक ओर पंजाब में हालात सुधर रहे हैं, वहीं ब्लैक फंगस से हालात खराब होते जा रहे हैं। ब्लैक फंगस से अब तक 27 रोगियों की मौत हो चुकी है। पंजाब में ब्लैक फंगस से संक्रमित 222 रोगियों का इलाज सरकारी और गैर-सरकारी अस्पतालों में किया जा रहा है।

कोरोना से 178 की मौत, 3914 मिले संक्रमित
पंजाब में गुरुवार को अमृतसर में 13, बरनाला में 7, बठिंडा में 13, फरीदकोट में 15, फतेहगढ़ साहिब में 3, फाजिल्का में 11, फिरोजपुर में 12, गुरदासपुर में 9, होशियारपुर में 2, जालंधर में 12, कपूरथला में 7, लुधियाना में 17, मानसा में 6, मोहाली में 4, मुक्तसर में 7, पठानकोट में 7, पटियाला में 12, रोपड़ में 3, संगरूर में 13, एसबीएस नगर में 2 और तरनतारन में 3 मरीजों की मौत हो गई। वहीं संक्रमण के 3914 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना में ब्लैक फंगस के चार और मामले मिले

लुधियाना में ब्लैक फंगस के कुल चार मामले सामने आए, जिनमें से दो लुधियाना से संबंधित हैं, जबकि दो अन्य जिलों से हैं। लुधियाना में गुरुवार तक ब्लैक फंगस के कुल 57 केस सामने आ चुके हैं, जबकि छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें जिले से संबंधित 22 मामले हैं। बाकी 33 मामले अन्य जिलों के हैं। 

राजिंदरा समेत निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस के तीन केस
पटियाला में सरकारी राजिंदरा अस्पताल समेत निजी चिकित्सा संस्थानों में गुरुवार को ब्लैक फंगस के तीन और नए केसों की पुष्टि हुई है। इनमें राजिंदरा में दो और निजी अस्पताल में एक मरीज आया। अब राजिंदरा समेत निजी अस्पतालों में दाखिल ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने बताया कि अब तक पटियाला में ब्लैक फंगस के कुल 29 केस आ चुके हैं। इनमें से छह की मौत हो गई है, जबकि चार को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जा चुका है। वहीं एक मरीज को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।

फरीदकोट में ब्लैक फंगस से एक महिला की मौत
फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ब्लैक फंगस से फरीदकोट की एक महिला की मौत हो गई। जिले में ब्लैक फंगस से मौत का यह पहला मामला है। सिविल सर्जन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि ब्लैक फंगस से गांव पंजगराईं कलां निवासी महिला की मौत हो गई। इसके अलावा गांव पक्खी कलां के एक पुरुष व गांव काऊनी की एक महिला का अभी उपचार चल रहा है। 

उन्होंने बताया कि मेडिकल अस्पताल में फरीदकोट के इन दोनों मरीजों समेत ब्लैक फंगस के कुल सात मरीज दाखिल है जबकि छह संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। इन मरीजों में मानसा, बठिंडा व फिरोजपुर का एक और फाजिल्का के दो मरीज शामिल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें