फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल के छात्र की पीठ पर मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौली जागरां कांप्लेक्स में बनी ढोलकी कॉलोनी के युवकों ने एक युवक पर हमला करके उसे घायल कर दिया। अभी मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मौली कांप्लेक्स के मकान नंबर 2335 में रहने वाले विकास (17) की पीठ पर ढोलकी कॉलोनी के कुछ युवकों ने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया है। विकास मनीमाजरा टाउन के स्कूल में 11वीं में पढ़ता है। चाकू लगने के बाद मोटर मार्केट में मैकेनिक का काम करते उसके पिता सीताराम उसे उठाकर पंचकूला के सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए हैं। खबर लिखे जाने तक उसका इलाज चल रहा था।
पिता सीताराम का कहना है कि उन्होंने पहले मौली जागरां थाने में इतलाह दे दी है। अब जाकर वह इसकी शिकायत भी थाने में दर्ज करवा देंगे। वहीं विकास ने बताया कि वह देर शाम अपने दोस्त सचिन के साथ खेड़ा मंदिर से जा रहे थे तो पीछे से 12, 15 युवक भागते हुए आए और उसकी पीठ पर चाकू मारकर भाग गए। विकास का कहना है कि वह इन युवकों को नहीं जानता। हां, इतना पता है कि जब वह शाम को 5 से 6:30 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता है तो ढोलकी कॉलोनी में रहते ये लड़के उसे तंग करते थे। अब पता नहीं, उन्होंने उसकी पीठ पर छुरा क्यों मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें