चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के सातवें सत्र में बुधवार को 10 केंद्रों पर 427 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। इसमें पीजीआई में बनाए गए चार केंद्रों में से एक पर ही 100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य पूरा हुआ। वहीं, 9 अन्य केंद्रों में यह संख्या 64 से ऊपर नहीं पहुंच सकी। सबसे खराब प्रदर्शन मनीमाजरा का रहा। दूसरे दिन भी 50 स्वास्थ्यकर्मियों के लक्ष्य में से महज 8 को टीका लगाया जा सका।
पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में 100, नेहरू एक्सटेंशन में 33 ,ओपीडी में 34 और नेहरू अस्पताल के लेक्चर थिएटर में बनाए गए केंद्र में 64 लोगों को टीका लगाया गया। पीजीआई के चारों केंद्रों में से कहीं भी किसी स्वास्थ्यकर्मी को परेशानी की सूचना नहीं मिली। शहर में बने अन्य केंद्रों पर भी टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित रहा। वहीं, सेक्टर-45 के सिविल अस्पताल में निजी अस्पतालों के 36 व सरकारी अस्पताल के 12 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कौर कंग का कहना है कि टीकाकरण के लिए लगातार काउंसलिंग चल रही है। स्वास्थ्यकर्मियों के बाद फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया जाएगा।
कहां-कितना टीकाकरण
पीजीआई के 4केंद्रों पर 100, 33,34,64
जीएमसीएच-32 के दो केंद्रों में 29, 22
जीएमएसएच-16 के दो केंद्रों में 59, 28
सेक्टर-45 सिविल अस्पताल में 50
मनीमाजरा सिविल अस्पताल में 8