फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 7 जिलों के एसपी समेत 17 आईपीएस और 2 एचपीएस इधर से उधर

Tue, 19 Feb 2019 09:14 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। सात जिलों के एसपी समेत सत्रह आईपीएस व दो एचपीएस के तबादले किए गए हैं। सरकार ने तत्काल प्रभाव से झज्जर, नूंह, पलवल, हिसार, अंबाला, कुरुक्षेत्र व नारनौल के एसपी बदल दिए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कुलविंद्र सिंह को डीआईजी एचएपी मधुबन लगाया गया है। अशोक कुमार अब एसपी झज्जर होंगे। संगीता रानी एसपी नूंह नियुक्त की गई हैं। सुमेर प्रताप सिंह गवर्नर के एडीसी होंगे। नरेंद्र हिजामियां पलवल के एसपी लगाए गए हैं। एसपी पलवल विनोद कुमार को चौथी बटालियन एचएपी मधुबन का कमांडेंट लगाया गया है। हिसार के एसपी शिवचरण अब स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के एसपी होंगे।

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एसपी बलवान सिंह हिसार के एसपी तैनात किए गए हैं। अंबाला की एसपी व गृह सचिव एसएस प्रसाद की पुत्रवधू आस्था मोदी को कुरुक्षेत्र का एसपी लगाया गया है। नारनौल के एसपी विनोद कुमार एआईजी पुलिस हेडक्वार्टर में एआईजी प्रशासन होंगे। राकेश दुग्गल एसपी नूंह की बजाय अब कमांडेंट तीसरी बटालियन एचएपी हिसार का जिम्मा संभालेंगे। दुग्गल भाजपा नेत्री सुनीता दुग्गल के पति हैं। सुरेंद्र पाल सिंह एसपी कुरुक्षेत्र की बजाय कमांडेंट पांचवीं बटालियन एचएपी मधुबन तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


झज्जर के एएसपी शशांक कुमार को डीसीपी हेडक्वार्टर गुरुग्राम नियुक्त किया गया है। गवर्नर के एडीसी मोहित हांडा अब अंबाला के नए एसपी होंगे। अंबाला के एएसपी चंद्रमोहन को नारनौल का एसपी लगाया गया है। एसपी कमांडो नेवल करनाल कृष्ण मुरारी अब एसपी एचपीए मधुबन का जिम्मा संभालेंगे। ओमबीर सिंह को एसपी एनएच ट्रैफिक लगाया गया है। एचपीएस निपरजीत सिंह कमांडेंट प्रथम आईआरबी भोडसी होंगे। करनाल के एसपी एचपीएस सुरेंद्र भौरिया को एसपी कमांडो नेवल करनाल का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें