फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथलाः चंडीगढ़ की पजेरो गाड़ी से 17.34 लाख की नकदी बरामद, आयकर विभाग जांच में जुटा

Thu, 11 Apr 2019 10:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
विज्ञापन
कार से बरामद रकम
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी-कम-डीसी डीपीएस खरबंदा के निर्देश पर गठित उड़न दस्ते ने चंडीगढ़ की एक गाड़ी से 17 लाख 34 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की है। कार सवार दोनों युवक इस रकम के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद रकम खजाने में जमा करवाने के बाद मामला आयकर विभाग जालंधर और ईडी को सुपुर्द कर दिया गया है। थाना सदर की पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


फगवाड़ा-चंडीगढ़ बाईपास पर उड़न दस्ता टीम ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान शक के आधार पर टीम ने पजेरो गाड़ी को रोका जिसमें मनप्रीत सिंह और जसविंदर सिंह सवार थे।

जब टीम ने उनकी गाड़ी की तलाशी ली तो उनके पास से 17 लाख 34 हजार 500 रुपये की राशि बरामद हुई। इस रकम के संदर्भ में टीम ने जब उनसे पूछताछ की तो वह रकम के स्रोत के बारे में कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दे सके। 
विज्ञापन


रकम 10 लाख रुपये से अधिक होने के कारण मामला आयकर विभाग और ईडी को सुपुर्द करते हुए डीआईटीसी और जिले के नोडल अधिकारी मानिकशाह कपूर के ध्यान में लाया गया। जिन्होंने आयकर अधिकारी जालंधर अश्वनी कुमार को मौके पर भेज कर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस संबंधी थाना सदर फगवाड़ा में डीडीआर दर्ज करवाई गई है और अब यह मामला आयकर विभाग के पास जांच अधीन है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें