फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में अवैध तरीके से बसने पर पकड़े गए 167 भारतीय पहुंचे अमृतसर, 14 दिन रहेंगे क्वारंटीन

Tue, 19 May 2020 11:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

अमेरिका से विशेष विमान में 167 भारतीय अमृतसर स्थित श्री गुर राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यह सब अवैध ढंग से अमेरिका में बसने की उम्मीद से वहां गए थे और कई माह से जेल में बंद रहे। मंगलवार को इन्हें ओमानी इंटरनेशनल एयरलाइन की एक विशेष फ्लाइट से इन्हें भारत भेजा गया। ट्रैवल एजेंटों को लाखों रुपये की राशि देकर अमेरिका पहुंचे इन भारतीयों को अवैध ढंग से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


अमेरिकी सरकार ने इन सभी भारतीयों को चार दिन पहले डिपोर्ट कर भारत भेजने के आदेश जारी किए थे। इन भारतीयों में हरियाणा के 79 और पंजाब के 67 लोग शामिल हैं। गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के तीन-तीन, केरल व तेलंगाना के दो-दो, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश और गोवा का एक-एक व्यक्ति शामिल है।


यह भी पढ़ें- कैप्टन बोले- सभी गांवों में 2022 तक पाइप से होगी पानी की आपूर्ति, अभी 50 फीसदी घरों में ही कनेक्शन
विज्ञापन


हवाई अड्डा पहुंचने पर इन सभी की जांच की गई। अमेरिका से रवाना होने से पहले वहां के डॉक्टरों ने इन लोगों की रेपिड पीओसी टेस्ट (कोविड-19) करवाए जाने की रिपोर्ट भी भेजी है। इन सभी भारतीयों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए केंद्र की कोई भी गाइडलाइन हवाई अड्डे के अधिकारियों के पास नहीं पहुंची थी। 
विज्ञापन


इन सभी को अगले 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। स्वास्थ्य जांच के बाद इमीग्रेशन अधिकारियों ने इनके दस्तावेजों की जांच की। ये लोग अमेरिका के सेन-फ्रांसिस्को, न्यूयार्क, शिकागो, ह्यूस्टन, वाशिंगटन और अटलांटा में रह रहे थे। अमेरिकी पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें