शहर के लोगों को वीरवार से अपने घर के नजदीक ई संपर्क सेंटरों में 16 तरह की नई सुविधाएं मिलेंगी। वीरवार को प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा सेक्टर-21 के ई संपर्क सेंटर से सुबह इन नई सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे।
अभी तक ई संपर्क सेंटरों में 35 से ज्यादा सेवाएं लोगों को दी जाती हैं। हाल ही में ई संपर्क सेंटरों में गवर्नमेंट कालेजों की फीस लेने की सुविधा भी शुरू हुई है।
इस संबंध में यूटी की आईटी सचिव प्रेरणा पुरी ने कहा कि ई-संपर्क सेंटरों में नई सुविधाओं के शुरू होने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। सेंटर पर ही आवेदन लिया जाएगा और यही पर कुछ दिन के बाद सर्टिफिकेट मिल जाएंगे।