चंडीगढ़। वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 16 लाख 20 हजार रुपये की ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में सेक्टर 34 थाना पुलिस ने दो इमिग्रेशन कंपनियों के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला मोहाली निवासी हरमन कौर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सेक्टर-44डी स्थित ब्लू हिल्स इमीग्रेशन के मालिकों ने उन्हें वर्क परमिट दिलाने का झांसा देकर 8 लाख 80 हजार की ठगी की। दूसरे मामले में अमृतसर निवासी हरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-34 ए स्थित इमिग्रेशन लॉ कंसल्टेंसी के मालिक ने विदेश भेजने के नाम पर उसके साथ 7 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की है।