फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस और 17 पीसीएस किए गए इधर से उधर

Sat, 11 Aug 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
transfer - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईएएस और 17 पीसीएस अफसरों का तबादला किया है। आईएएस अफसरों में एसीएस एमपी सिंह को वित्तायुक्त राजस्व व टैक्सेशन, एसीएस विन्नी महाजन को इंडस्ट्री व कॉमर्स, आईटी और इन्वेस्टमेंट प्रमोशन का अतिरिक्त चार्ज, संजय कुमार को प्रमुख सचिव खेल व युवा मामले और योजना, रोशन सुंकारिया को प्रमुख सचिव एससी-बीसी कल्याण, वित्तायुक्त जंगलात, आर वेंकटरत्नम को प्रमुख सचिव श्रम, आरके वर्मा को प्रमुख सचिव विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण, राजकमल चौधरी को सचिव खर्च, शिकायत निवारण, गवर्नेंस रिफॉर्म्स और सचिव पंजाब स्टेट गवर्नेंस रिफॉर्म्स कमीशन नियुक्त किया। 
विज्ञापन


 हरजीत सिंह को सदस्य सचिव बीसी आयोग, एडिशनल कमिश्नर गुरद्वारा चुनाव, एडिशनल कमिश्नर फरीदकोट, बलदेव पुरुषार्था को सचिव लोकपाल, कमिश्नर जालंधर, तनु कश्यप को ज्वाइंट डेवलपमेंट कमिश्नर इंटिग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट, कमिश्नर नरेगा, सदस्य सचिव महिला आयोग, विशेष सचिव पंचायत विभाग, मिशन डायरेक्टर महात्मा गांधी सरबत विकास योजना, दलजीत मांगट को विशेष सचिव योजना, जल संसाधन, प्रनीत को डीसी बठिंडा, चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट बठिंडा, गुरनीत तेज को विशेष सचिव हाउसिंग व अर्बन डेवलपमेंट, डायरेक्टर टाउन एंड प्लानिंग, तेजिंदर सिंह धालीवाल को स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर गुरद्वारा चुनाव, विशेष सचिव विज्ञान व तकनीक, डीपीएस खरबंदा को डायरेक्टर इंडस्ट्रीज, एमडी पीएसआईईसी, एमडी पंजाब वित्त आयोग, आशिका जैन को ज्वाइंट कमिश्नर जालंधर नगर निगम नियुक्त किया गया है।

पीसीएस अफसरों में हरगुनजीत कौर को अतिरिक्त सचिव पर्सोनल, एडिशनल एमडी पीएसआईडीसी, नीरू कत्याल गुप्ता को एडीसी जगरांव, अमरबीर कौर भुल्लर को जीएम पनसप, परमदीप सिंह को एसडीएम फरीदकोट व कोटकपूरा, राजदीप कौर को डिप्टी सेक्रेटरी व एडिशनल डायरेक्टर इंप्लायमेंट जेनरेशन, हरजीत संधू को एसडीएम बुढलाडा, अनुप्रीत कौर को एसडीएम पट्टी व भिखीविंड, सुरिंदर सिंह को एसडीएम तरनतारन, खडूर साहिब, अरिना दुग्गा को सचिव पीएसईबी, लैंड एक्वीजिशन कलेक्टर गमाडा, राजीव वर्मा को ज्वाइंट कमिश्नर जालंधर नगर निगम, एसडीएम नकोदर, नितीश सिंगला को ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम अमृतसर, सतवंत सिंह को लैंड एक्वीजिशन कलेक्टर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना, नरिंदर सिंह को एसडीएम जीरा, हरकीरत कौर को असिस्टेंट कमिश्नर पटियाला, डिप्टी डायरेक्टर पेयजल सप्लाई व सैनिटेशन, अमित गुप्ता को एसडीएम फिरोजपुर, अशोक कुमार को एसडीएम डेरा बाबा नानक, कलानौर, अर्शदीप सिंह लुबाना को असिस्टेंट कमिश्नर पठानकोट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें