फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: दूसरी लहर में पहली बार हरियाणा में 100 से कम संक्रमित मिले, 16 मरीजों ने गंवाई जान

Tue, 29 Jun 2021 02:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर दम तोड़ने लगी है। सोमवार को प्रदेश में कुल 96 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। वहीं 16 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के लोगों से सावधान और सजग रहने की अपील की है। 
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में दूसरी लहर में पहली बार 100 से नीचे कोरोना के 96 नए केस मिले हैं। वहीं 172 मरीज ठीक होने के कारण अब सक्रिय केसों की संख्या घटकर 1,593 रह गई है। सोमवार को अलग-अलग जिलों में कोरोना से 16 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। एक दिन की पॉजिटिविटी दर 0.40 प्रतिशत, दूसरी लहर की 11.61 और कुल संक्रमण दर 7.22 प्रतिशत है। रिकवरी दर बढ़कर 98.57 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 फीसदी पहुंच गई है।

विज्ञापन


अब तक कोरोना से प्रदेश में 9401 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को हिसार 3, गुरुग्राम-अंबाला 2-2, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सिरसा, भिवानी, झज्जर, फतेहाबाद, कैथल, जींद 1-1 मरीज की मौत हुई। वहीं, अब तक हरियाणा में कुल 86,07,083 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। सोमवार को 97,909 ने पहली और 38,661 लोगों ने कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज ली।

सावधान और सजग रहने की जरूरत: स्वास्थ्य मंत्री
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ ये शब्द ही नहीं बल्कि इनमें सुरक्षा और सावधानी का संदेश छिपा हुआ है। हमें कोरोना से सावधान और सजग रहने की जरूरत है। खुद का बचाव करते हुए अन्य को भी सावधान रहने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन


वे सोमवार को अंबाला में अपने निवास स्थान पर इस विषय को लेकर लोगों बातचीत कर रहे थे। प्रदेश में ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ की व्यवस्था इस बात की ओर इशारा करती है कि कोरोना की चेन अब टूटने लगी है। विज ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य प्रदेश की जनता को कोरोना संक्रमण से बचाने के दृष्टिगत सावधान और सजग रखना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें