पुराने तरानों पर जमकर झूमी महिलाएं
रेनबो लेडीज क्लब ने मनाई रेट्रो थीम पार्टी, फिल्मी हस्तियों की तरह सज-धज कर पहुंची महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। रेनबो लेडीज क्लब द्वारा होटल सोलिटेर में रेट्रो थीम पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें क्लब की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। पार्टी के दौरान महिलाएं 1970 से 1980 शतक के थीम पर सजी नजर आईं। क्लब की प्रधान पूनम सहगल ने बताया की शहर में पहली बार रेनबो लेडीज क्लब द्वारा इस तरह का आयोजन किया गया और इसमें शहर की महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सभी महिलाएं इस मौके पर पुरानी एक्ट्रेस की तरह तैयार होकर पहुंची। कोई सायरा बानो तो कोई मुमताज तो कोई पाकीजा की पोशाक पहनकर पार्टी में पहुंची। पार्टी में मिसेज एशिया यूनिवर्स बनी मिसेज सरबजीत कौर, रयाज प्रोडक्शन के डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर प्रदीप सिंह , डॉक्टर ललित वरमाणी एवं मशहूर सिंगर शीनू सेतीया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं।
होंठों पर ऐसी बात पर झूमी महिलाएं
क्लब की महिलाओं द्वारा कई तरह के ग्रुप डांस, सोलो डांस, डियूट डांस, कपल डांस एवं सिंगिंग आदि परफॉर्मेंस दी गई, जिसमें झुमका गिरा रे, दम मारो दम, बिंदिया चमकेगी, मेरा नाम चिन चिन चु, होंटों पर ऐसी बात, जैसे कई तरह के पुराने गांनों पर परफार्म किया। महिलाओं से पूछने पर उन्होंने बताया की आज उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। रेनबो क्लब ने उनकी पुरानी यादें ताजा करवा दी है। इसमें बेस्ट ड्रेस में पहला इनाम सुरेखा सिंह को, दूसरा इनाम भारती अग्रवाल को और तीसरा इनाम काजल को दिया गया। इसके अलावा कई तरह की गेम्स भी खेली गई।
पार्टी के लिए फ्री डांस वर्कशाप
पूनम सहगल ने बताया कि पार्टी की तैयारी काफी समय से चल रहीं थी, इसके लिए क्लब द्वारा फ्री डांस वर्कशाप का भी आयोजन किया गया था, जिसमें सभी को 1970 से 1980 शतक के गानों पर सेक्टर-16 स्थित मिजी जिम में कोरियोग्राफर मुकेश द्वारा फ्री डांस क्लास दी। ज्योति सहगल ने बताया उनके लिए एक चुनौती थी, आज से पहले बहुत से थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, परंतु इसमें अलग बात यह थी की यह थीम तबका है जब वह पैदा भी नहीं हुई थी। उन्होंने हमारे माता-पिता एवं दादा- दादी के समय को एक बार फिर से ताजा कर दिया।