फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अमरिंदर सिंह पर टिप्पणी को लेकर पंजाब के कई मंत्रियों ने सिद्धू से मांगा इस्तीफा

Sat, 01 Dec 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ टिप्पणी को लेकर पंजाब के कई मंत्रियों ने शनिवार को नवजोत सिंह सिद्धू के मंत्रिमंडल से इस्तीफे की मांग की। टिप्पणी के एक दिन बाद यह मांग की गई है।  
विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से ये मंत्री अगली कैबिनेट मीटिंग में सिद्धू को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग करेंगे। उधर, सिद्धू ने हैदराबाद में की अपनी उस टिप्पणी को वापस ले लिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने (सिद्धू ने) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर करतारपुर गलियारे के आधारशिला समारोह में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्घू ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी ने मुझे जाने को नहीं कहा था, मैं इमरान खान के निजी आमंत्रण पर वहां गया था।’’ 

शुक्रवार को सिद्धू ने कहा था कि गांधी उनके ‘‘कैप्टन’’ हैं। इसे पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर एक तंज की तौर पर देखा जा रहा था।

पंजाब मंत्रिमंडल के मंत्री त्रिप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा, ‘‘अगर वह कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना कैप्टन नहीं समझते तो उन्हें नैतिक आधार पर मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देना चाहिए और वह राहुल गांधी द्वारा दिए कार्य करें।’’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें